featured यूपी

2022 में अखिलेश के मुख्‍यमंत्री बनने की भविष्‍यवाणी, ब्रह्मचारी रामानंद बोले…

2022 में अखिलेश के मुख्‍यमंत्री बनने की भविष्‍यवाणी, ब्रह्मचारी रामानंद बोले...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शुक्रवार को ब्रह्मचारी रामानंद ने मुलाकात की। वह ज्योतिर्मठ बद्रीका आश्रम तथा शारदापीठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द के शिष्य हैं।

2022 में अखिलेश बनेंगे सीएम

ब्रह्मचारी रामानंद ने 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का शंकराचार्य जी द्वारा दिए गए आशीर्वाद की जानकारी दी। ब्रह्मचारी रामानंद जी ने बताया कि, पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी का मानना है कि अखिलेश यादव में राज्य को संभालने की क्षमता है। वे लोकप्रिय हैं। जनता उन्हें ही 22 में मुख्यमंत्री चुनेगी।

2022 में अखिलेश के मुख्‍यमंत्री बनने की भविष्‍यवाणी, ब्रह्मचारी रामानंद बोले...

वहीं, अखिलेश यादव ने स्वामी स्वरूपानन्द के आशीर्वचन के लिए आभार जताते हुए उनका श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी रामानंद ने अखिलेश यादव को स्वामी स्वरूपानन्द की ओर से शिवलिंग, स्फटिक एवं रूद्राक्ष की माला और शॉल भेंट की।

बेदाग छवि के कारण पसंद हैं अखिलेश यादव: रामानंद

ब्रह्मचारी रामानंद ने अखिलेश यादव को व्यवहार कुशल एवं सादगी पसंद निष्ठावान नेता बताया। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव की बेदाग छवि की वजह से सभी उन्हें पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य का कल्याण हो सकता है।

Related posts

दिल्ली में लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

pratiyush chaubey

नायडू के धरना स्थल पर दिखा मोदी सरकार के खिलाफ विवादित पोस्टर

Rani Naqvi

कुत्ते को शुभ और अशुभ क्यों कहा जाता है, शास्त्रों में कुत्ते को लेकर क्या लिखा है..

Mamta Gautam