Breaking News featured यूपी

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को जड़ा थप्‍पड़, फिर…   

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को जड़ा थप्‍पड़, फिर...   

इटावा: उत्‍तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जमकर हिंसा हो रही है। इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक में जमकर फायरिंग और बवाल हुआ है। यहां तक कि भाजपा विधायक की मौजूदगी में एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। एसपी को थप्पड़ मारने का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर है।

यूपी पंचायत चुनाव जितना शांत था, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव उतना ही हिंसक हुआ। शनिवार को ब्‍लॉक प्रमुख पद के लिए हो रहे चुनाव में पुलिस प्रशासन बवाल करने वालों के सामने बेबस नजर आ रहा है। इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एसपी सिटी को भाजपा के हुड़दंगी कार्यकर्ताओं ने थप्‍पड़ मार दिया।

बढ़पुरा में जमकर बवाल

इटावा के बढ़पुरा के उदी चौराहे पर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां कई राउंड फायरिंग की। बीजेपी विधायक, जिलाध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं ने फायरिंग करते हुए जमकर गुड़दंग मचाया। इससे पुलिस ने अपने बचाव में आंसू गैस के गोले दागे।

एसपी सिटी को मारा गया थप्‍पड़

हद तो तब हो गई जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को थप्‍पड़ मार दिया। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर एसपी सिटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एसएसपी को फोन करके अपना हाल बयां कर रहे हैं। यहां तक कि उन्‍होंने यह भी कहा कि, बीजेपी के लोग, विधायक और  जिलाध्‍यक्ष बम लेकर आए थे।

विधायक-जिलाध्‍यक्ष ने आरोपों से किया इनकार  

वहीं, एसपी सिटी ने भाजपा विधायक से हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं को शांत कराने को कहा। उन्‍होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं ने मुझे थप्‍पड़ मारा है, लेकिन विधायक और जिलाध्‍यक्ष ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया।

Related posts

महंत मोहनदास हुए ट्रेन से गायब, बनाई थी फर्जी बाबाओं की लिस्ट

Pradeep sharma

21 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

तेज प्रताप की शादी की हुई तैयारी, ऐश्वर्या संग बंधेंगे शादी के बंधन में

lucknow bureua