Breaking News featured यूपी

मिशन 2022: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने प्रदेश के नौजवानों को दिया बड़ा धोखा, अब सपा…

मिशन 2022: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने प्रदेश के नौजवानों को दिया बड़ा धोखा, अब सपा...

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के बाद नौजवानों के साथ भी बड़ा धोखा किया है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र (घोषणा-पत्र) में हर साल 70 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। कोरोना संक्रमण काल में हुए लॉकडाउन के दौरान लाखों नौजवानों की नौकरियां छूट गईं। खुद सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश-प्रदेश में बेरोजगारी की दर के रिकॉर्ड टूट चुके हैं।

प्रदेश में रोजगार के अवसर खत्‍म हो रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में अब चंद महीने ही बचे हैं। तमाम दावों के बावजूद न तो बाहर से पूंजी निवेश हो रहा है, नहीं उद्योग लग रहे हैं। मध्यम और लघु उद्योगों की हालत खराब है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। बेरोजगारी के इस दौर में लाखों नौकरियां बांटने का तमाशा हो रहा है, जबकि आए दिन नौजवान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस उन पर लाठियां बरसा रही है। शासन-प्रशासन उनकी बात सुनना नहीं चाहता।

पूर्व सीएम ने कहा कि, एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सन् 2018 में बेकारी दर 5.92 प्रतिशत थी, जबकि 2019 में यह दर 9.97 प्रतिशत रही। यानी बेरोजगारी दर में दो गुनी से ज्यादा वृद्धि हुई। 2020 लॉकडाउन में निकल गया। 2021 में फिर कैसे बेरोजगारी की दर घट गई? इसका जवाब मुख्यमंत्री जी को देना चाहिए?

भाजपा ने नौजवानों को गुमराह किया

सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि, फरवरी 2020 में भाजपा सरकार ने खुद माना था कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगभग 34 लाख पहुचं गई है, जो कि 2018 के सरकारी आंकड़ों से यह संख्या 54 प्रतिशत अधिक बैठती है। 2020 फरवरी तक ही 12 लाख से अधिक युवाओं ने खुद को बेरोजगार बताकर सरकारी वेबसाइड पर अपने को पंजीकृत कराया था। मुख्यमंत्री जी ने 4 वर्ष की समाप्ति पर 4 लाख रोजगार देने का दावा कर प्रदेश के लाखों नौजवानों को सिर्फ गुमराह किया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी रोजगार देने के बजाय सिर्फ पोस्टरों, विज्ञापनों और होर्डिंगों के सहारे अपनी नेकनामी का बखान कर रहे हैं, लेकिन इस बात का क्या जवाब है कि इतने हवाई वादों के बाद भी नौजवान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं?

सपा सरकार में साकार होंगे सपने

उन्‍होंने कहा कि, 2022 के चुनावों में अपनी हार निश्चित जानकर हताशा में भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री जी सच्चाई छुपाने का अभियान चला रहे हैं, लेकिन सच कभी छुपता नहीं और झूठ के पैर टिकते नहीं हैं। ये बात भाजपा को याद रखनी चाहिए। राज्य के करोड़ों नौजवान भाजपा सरकार में बेरोजगारी के शिकार हो गए हैं। समाजवादी सरकार बनने पर ही उनका सपना साकार हो सकेगा।

Related posts

अगले महीने लागू हो रही ऑड-ईवन स्कीम, जाने किसको किस तरह की मिली छूट

Rani Naqvi

राजस्थान : बस्सी में तनाव जारी, ताजिए को कुएं से निकालने को लेकर बड़ा तनाव

Breaking News

नीति आयोग की ओवर ऑल डेल्टा रैकिंग जारी यूपी के 7 जिलों को मिली टॉप 10 में जगह

Kalpana Chauhan