featured यूपी

यूपी जिला पंचायत चुनाव के बाद अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कह दी ये बात

यूपी जिला पंचायत चुनाव के बाद अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कह दी ये बात

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद का चुनाव शनिवार को पूरा हो गया, जिसमें भाजपा ने 75 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें कब्‍जाईं हैं। इसके बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान देते हुए बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज सत्तारूढ़ दल ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया है। सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया।

भाजपा पर जनादेश के अपहरण का आरोप  

उन्‍होंने कहा कि, भाजपा ने अपनी हार को जीत में बदलने के लिए मतदाताओं के अपहरण, उनको मतदान से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहारे बल प्रयोग किया और जबरदस्‍ती हेल्पर देकर अपने पक्ष में मतदान करा लिया। भाजपा की धांधली का विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार किया गया। ऐसा लग रहा था जैसे जनादेश के अपहरण के किए बीजेपी सरकार नंगा नाच करने पर उतारू है।

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि, यह अजीब बात है कि जहां जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में ज्यादातर परिणाम सपा के पक्ष में आए थे और भाजपा की बुरी हार हुई थी वहीं, अब जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सत्ता के बल पर धांधली करके बहुमत में आ गई है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत भी सामने आई है।

ज्ञापन देने के बाद भी चुनाव आयोग ने नहीं की कार्रवाई

अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रशासनिक अधिकारियों को भूलना नहीं चाहिए कि सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए सत्ता दल के पक्ष में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि, राज्य निर्वाचन आयुक्त पंचायती राज को ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में सत्ता दल की तानाशाही मुखर रूप में दिखाई दी। सपा सप्रीमो ने राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों का उदाहरण देते हुए कहा कि, यह चुनाव सरासर लोकतंत्र की हत्या है।

2022 में जनता देगी जवाब: अखिलेश यादव  

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि, बीजेपी ने आज जो धांधली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में की है, उसका जवाब अब विधानसभा चुनाव 2022 में जनता देने को तैयार बैठी है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही लोकतंत्र बहाल होगा और तभी जनता के साथ न्याय होगा।

Related posts

दुश्मनों की हवा निकालने के लिए इस दिन भारत पहुंच रहा राफेल..

Rozy Ali

एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- इसकी कोई संभावना नहीं है

rituraj

गरीबों बच्चों को पढ़ाने के लिए डीएम की अनोखी पहल

kumari ashu