featured यूपी

सपा के कामों पर अपना ठप्‍पा लगा भाजपा ने थपथपाई अपनी पीठ: अखिलेश यादव

सपा के कामों पर अपना ठप्‍पा लगा भाजपा ने थपथपाई अपनी पीठ: अखिलेश यादव

लखनऊ: भाजपा कैसा भारत बनाना चाहती है? भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय सम्पत्ति को बेचा, अपनों की जासूसी कराने का गंदा खेल खेला, खेत पर कब्जा करने का कानून बनाया और समाजवादी पार्टी के कामों पर अपना ठप्पा लगाकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाई। इस सबसे भाजपा की नीति और नियत दोनों उजागर हुई है। साफ है कि भाजपा बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने और गरीब को मंहगाई की मार से बेहाल कर देने की साजिश को बड़ी चालाकी से अंजाम दे रही है।

ये बातें शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा सरकार ने किसानों को बड़े पूंजीघरानों अथवा बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बंधुआ मजदूर बनाने के लिए तीन काले कृषि कानून बनाया है। पूरे देश का किसान इन कानूनों को रद्द कराने के लिए आंदोलित है। भाजपा सरकार गत वर्ष से प्रदर्शन-धरना दे रहे किसानों के आंदोलन को कुचलने का कुचक्र रच रही है। सपा किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसान भाजपा के षड्यंत्र के सामने झुकने वाले नहीं है।

नौजवानों में भाजपा सरकार पर असंतोष: अखिलेश  

सपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा सरकार नौजवानों की जिंदगी में भी अंधेरा कर रही है। उसकी नौकरियां छीनी जा रही है। नौजवानों में असंतोष है। उद्योगधंधों के अभाव में नौकरियां बढ़ नहीं पा रही है। युवाओं को दिशाहीनता की ओर ढकेला जा रहा है। किसानों के लिए सपा सरकार ने मंडियों की स्थापना शुरू की थी। लगभग दर्जन भर स्थानों पर मंडी स्थापित हो चुकी थी।

आजमगढ़, सुल्तानपुर, कन्नौज, गाजीपुर और मैनपुरी में मण्डियों की योजना को भाजपा ने मटियामेट कर दिया। इन मंडियों में कृषि उत्पाद के लिए एमएसपी के आधार पर लाभप्रद मूल्य मिल सकता है। भाजपा किसानों की फसल की लूट करने पर आमादा है। खेतों पर भी भाजपा कब्जा करने की साज़िश में जुटी हुई है।

जनता को सपा पर ही अटूट विश्‍वास

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार की नाकामी दीवारों पर लिखी इबारतों में साफ झलकने लगी है। प्रदेश के मतदाता इसे पढ़ रहे हैं सिर्फ भाजपाई नेतृत्व इससे बेखबर है। लोकतंत्र में किसी सरकार ने अपने मतदाताओं को वादाखिलाफी का ऐसा धोखा नहीं दिया, जैसा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने दिया है। अब सभी इससे निजात पाने को आतुर है। जनता को अटूट विश्वास है कि समाजवादी पार्टी ही उनके हितों का संरक्षण कर सकेगी।

Related posts

केंद्र सरकार ने की राहुल गांधी से यात्रा रोकने की अपील, भड़की कांग्रेस, PM MODI पर उठाए सवाल

Rahul

यूपी में ऑक्‍सीजन की समस्‍या पर नजर रखेगा ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्‍टम  

Shailendra Singh

चीट इंडिया आखिरकार “वाय चीट इंडिया” बनकर हुई रिलीज, इमरान की इमेज से है बिल्कुल अलग

Rani Naqvi