लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई भी राजनीतिक पार्टी किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस पार्टी तक लगातार सक्रियता बढ़ा रही हैं। यूपी में प्रधानमंत्री के करीबी एके शर्मा भी लगातार एक्टिव हैं।
पूर्व आइएएस, एमएलसी व यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा (एके शर्मा) ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल से मुलाकात की। यह मुलाकात पार्टी कार्यालय में हुई, जिसके बारे में जानकारी खुद एके शर्मा ने शिष्टाचार भेंट बताते हुए दी।
एके शर्मा ने ट्वीट करते हुए दी जानकारी
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी से आज पार्टी कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। अन्य पदाधिकारियों से भी मिलने का सौभाग्य मिला। संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
#उत्तर_प्रदेश_भाजपा के प्रदेश महामंत्री(संगठन) मा० श्री #सुनील_बंसल जी से आज पार्टी कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। अन्य पदाधिकारियों से भी मिलने का सौभाग्य मिला।
संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।#aksBJP @RSSorg @BJP4UP @narendramodi @sunilbansalbjp @myogiadityanath pic.twitter.com/jiI3XvfE0f
— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 14, 2021
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी की थी मुलाकात
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को एके शर्मा ने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से भी मुलाकात की थी। उन्होंने इसे शुभेच्छा मुलाक़ात बताया था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इसे मिशन 2022 की तैयारियों के रूप में ही देखा जा रहा है। एमएलसी एके शर्मा को प्रधानमंत्री मोदी का बेहद करीबी माना जाता है और ऐसे में वह विधानसभा चुनाव को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश भाजपा के मा० अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह जी से आज शुभेच्छा मुलाक़ात करके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया।#aksBJP @RSSorg @BJP4India @BJP4UP @narendramodi @JPNadda @AmitShah @swatantrabjp @myogiadityanath @sunilbansalbjp @RadhamohanBJP @kpmaurya1 @drdineshbjp pic.twitter.com/Am7EnYNL06
— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 13, 2021