Breaking News featured यूपी

चुनाव की रणनीति तय करने लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं को देंगी मूल मंत्र

चुनाव की रणनीति तय करने लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं को देंगी मूल मंत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति को नया आयाम देने, पार्टी से जुड़े तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जोश से भरने और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के समीकरणों को साधने एवं सुधारने के लिए कांग्रेस महासचिव/यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जुलाई माह में लखनऊ में होंगी। हालांकि, अभी तिथियों की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो 12 जुलाई को प्रियंका गांधी राजधानी में होंगी और कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों से संवाद करेंगी।

कांग्रेस कार्यालय का हो रहा कायाकल्प

प्रियंका गांधी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र राजधानी स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का कायाकल्प जारी है। कार्यालय में रंगाई-पुताई के साथ सड़क भी बन रही है। कार्यालय के बाहर निर्माणाधीन टीनशेड का भी काम पूरा करवा दिया गया है। सूत्रों की मानें तो यहीं से प्रियंका गांधी एकसाथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके साथ वे इसी जगह से कई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी अपनी प्रस्तुति दर्ज कराएंगी। कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी का कमरा भी तैयार हैं जहां वे बैठकर पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों से आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।

 

चुनाव की रणनीति तय करने लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं को देंगी मूल मंत्र
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का कायाकल्प
चुनाव की रणनीति तय करने लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं को देंगी मूल मंत्र
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का कायाकल्प
जमीनी स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने का देंगी मूल मंत्र

प्रियंका गांधी अपने प्रतावित दौरे में तमाम कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देंगी जिससे वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मज़बूत कर सकें। इसके अलावा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं का ट्रेनिंग सेशन भी आयोजित होगा। इस सेशन में कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित रणनीतियों पर काम करने की सीख दी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सितंबर माह तक आगामी चुनाव के लिए तैयार हो जाएगी मैदान में उतर कर काम करेगी।

लगातार सक्रिय हैं प्रियंका गांधी

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वर्चुअली सक्रिय हैं। समय-समय पर वे पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ जुड़ती हैं और चर्चा करती हैं। पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया है कि प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से भी लगातार संपर्क में हैं। वे लगातार सभी को प्रोत्साहित करती रहती हैं जिससे सभी के अंदर एनर्जी बरक़रार रहती है। वहीं पार्टी प्रवक्ता अंशु अवस्थी के मुताबिक, आगामी चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी।

अंशु अवस्थी ने कहा, ‘प्रियंका गांधी के निर्देशों पर संगठन निर्माण के काम में पदाधिकारी मजबूती से डटे हुए हैं। सभी का लक्ष्य है कि संगठन को मजबूती दें, बूथ निर्माण और सोशल मीडिया पर प्रशिक्षण शिविर पर भी ध्यान दिया जा रहा है।’

क्या है कांग्रेस की रणनीति

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार ऐसे लोगों को जोड़ रही है जो लंबे वक्त तक जुड़े रहें। इसके लिए पार्टी में युवाओं को ज्यादा मौका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है क्योंकि इस सरकार में उसके साथ केवल धोखा हुआ है। आज युवा बेरोजगार है, नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है, आंदोलन कर रहा है, लाठियां खा रहा है और जेल जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस शुरू से संघर्ष करती आई है, जन मुद्दों और बेरोज़गारी के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ेगी और 2022 में सरकार बनाएगी।

पार्टी को मजबूती दे रहीं प्रियंका गांधी

वहीं पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गांधी शुरू से कांग्रेस को मजबूती दे रहीं हैं। उनके इस दौरे की सूचना पाते ही सभी कार्यकर्ता जोश से लबरेज़ हैं। सभी उनके आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में जान फूंकने का काम करेगा।

 

Related posts

मध्य प्रदेश: MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 3.5 लाख से ज्यादा छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास

pratiyush chaubey

Uttar Pradesh: गोंडा में पिकअप पलटने से 4 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल

Rahul

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स में 219 गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

Rahul