featured यूपी

लखनऊ: 6 जन विश्वास यात्राओं में जनता का मिला पूरा समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का किया धन्यावाद

Screenshot 924 लखनऊ: 6 जन विश्वास यात्राओं में जनता का मिला पूरा समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का किया धन्यावाद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी द्वारा निकाली गई 6 जन विश्वास यात्राओं में मिले जनता के समर्थन और आशीर्वाद पर सभी को धन्यवाद किया।

यह भी पढ़े

उत्तराखंड के शाक्त, शैव एवं वैष्णव सर्किट पुस्तकों का विमोचन, धार्मिक स्थलों की मिलेगी पूरी जानकारी

बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में बोलते हुए उन्होंने बताया कि सभी यात्राएं प्रदेश के 6 अलग-अलग स्थानों से शुरू हुई थी। जो 98 सांगठनिक जिलों एवं प्रदेश की 403 विधानसभाओं से होते हुए गुजरी। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की लोकमंगलकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को अवगत कराया।

प्रत्यक्ष रूप से इन यात्राओं में तीन करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े। 13 हजार 700 किमी की इन यात्राओं में जनता की तरफ से जन विश्वास यात्रा में मिला स्नेह अभिभूत करने वाला हैं।

Screenshot 924 लखनऊ: 6 जन विश्वास यात्राओं में जनता का मिला पूरा समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का किया धन्यावाद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यात्रा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पहली यात्रा पश्चिम क्षेत्र के बिजनौर जिले से माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शुभारंभ की गयी। यह यात्रा कुल 19 जिलों से गुजरी एवं कुल 71 विधान सभाओं में 428 कार्यक्रम हुए। रामपुर में समापन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सभा हुई।

जबकि दूसरी यात्रा बृज क्षेत्र के मथुरा जिले से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ की गयी। इस यात्रा ने कुल 12 जिलों का दौरा किया। कुल 65 विधान सभाओं में 310 कार्यक्रम किए। बरेली में समापन कार्यक्रम में माननीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड़ शो आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरी यात्रा कानपुर क्षेत्र के झाँसी जिले से माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा शुभारंभ की गई। इस यात्रा ने कुल 14 जिलों का दौरा किया। कुल 52 विधान सभाओं में 403 कार्यक्रम किये। कानपुर में समापन कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी की जनसभा हुई।

इसके बाद चैथी यात्रा अवध क्षेत्र के अम्बेडकर नगर जिले से माननीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा शुभारंभ की गयी। इस यात्रा ने कुल 13 जिलों का दौरा किया। कुल 82 विधान सभाओं में 217 कार्यक्रम किए। यात्रा का समापन जे.पी. नड्डा जी की विशाल रैली लखनऊ से हुआ।

yogi adityanath

पांचवी यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के बलिया जिले से मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जी द्वारा शुभारंभ की गयी। इस यात्रा ने कुल 10 जिलों का दौरा किया। कुल 62 विधान सभाओं में 319 कार्यक्रम किये। इसका समापन जे.पी. नड्डा जी की विशाल रैली बस्ती में हुआ। जबकि छठवी जनविश्वास यात्रा काशी क्षेत्र के गाजीपुर दौरा किया। कुल 71 विधान सभाओं में 337 कार्यक्रम किये। यात्रा का समापन अमेठी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सभा से हुआ।

यह सभी यात्राएं एक साथ 19 दिसम्बर से शुरू हुई, जो 31 दिसम्बर से 3 जनवरी के बीच समाप्त हुई हैं। इन यात्राओं में जनता से मिले असीम प्यार से यह साबित हुआ है कि 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार के गरीब और वंचितों के कल्याण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और सुशासन पर जनता का विश्वास कायम है। जनविश्वास यात्राओं में मिले अपार जनसमर्थन से हमें यह पूर्ण विश्वास है कि इस बार फिर एक बार भाजपा सरकार के लिए हमें जनता जनार्दन का भरपूर आर्शीवाद मिलने वाला है। जनता लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश जी के सपने में भगवान कृष्ण तो आते हैं। लेकिन जब वह नींद से जगते है तो कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रतिबंध लगा देते हैं। कांवड़ पर रोक लगा देते हैं। उनके पिता की सरकार कृष्ण-राम भक्तों पर गोलियां चलवाती हैं। ये जवाहरबाग में कृष्ण के साधकों की जमीन कब्जवाते हैं। रामद्रोही के सपने में न कृष्ण आ सकते हैं और न हकीकत में राम-कृष्ण भक्त उनके साथ खड़े हो सकते हैं।

Related posts

जेटली के लिए अपशब्द बोलने के लिए केजरीवाल ने कहा था: जेठमलानी

Rani Naqvi

Coronavirus India Update: देश में कोरोना के 2.71 लाख से अधिक नए मामले, ओमिक्रोन मामले 7,743

Neetu Rajbhar

देवरिया: जींस पहने पर दादा और चाचा ने उतारा मौत के घाट, पुल पर लटका मिला शव, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh