featured यूपी

मोदी सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों की नहीं है फिक्र – पवन खेड़ा

WhatsApp Image 2022 02 28 at 4.04.47 PM मोदी सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों की नहीं है फिक्र - पवन खेड़ा

shivnandan 1 मोदी सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों की नहीं है फिक्र - पवन खेड़ा शिवनंदन सिंह, संवाददाता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता कर योगी सरकार पर निशाना साधा।

यह भी पढ़े

सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व समुदाय से की रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें 1,173 लोग केवल उत्तर प्रदेश से हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत के लोग पोलैंड के बॉर्डर पर जाएं, वहां से भारत आने की व्यवस्था की जा रही है। जब लोग पोलैंड के बॉर्डर पर पहुंचे, तो दूतावास में फोन उठना ही बंद हो गया। जिस सरकार को अपने बच्चों और नागरिकों की फ्रिक न हो, वह विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा हो, यह कितना हास्यपद हो।

WhatsApp Image 2022 02 28 at 4.04.46 PM मोदी सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों की नहीं है फिक्र - पवन खेड़ा

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार के दावे झूठे और आंकड़े किताबी है। उन्होंने कहा कि क्या क्या भूल जाए उत्तर प्रदेश? क्या गोरखपुर में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से सैकड़ों बच्चों की मौत भूल जाए? क्या माँ गंगा के आँचल को रामनामी मान कर अपने आप को ढाँपती हजारों लाशें भूल जाए? क्या प्रवासियों का हजारों किलोमीटर का वो पैदल सफर भूल जाए जो आपकी नासमझी की वजह से मजबूरन तय करना पड़ा? या काशी विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न का विरोध करती बच्चियों पर बरसाई गई लाठियाँ भूल जाए। उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों में भारत की ही नहीं, अपितु मानव सभ्यता की एक जीती- जागती विरासत आदि काल से हमें जीवन का एवं जीवन के बाद तक का रास्ता दिखाती आयी हैं। क्या हमारी विरासत के साथ हुए वीभत्स खिलवाड़ को भूल जाए।

WhatsApp Image 2022 02 28 at 4.04.47 PM मोदी सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों की नहीं है फिक्र - पवन खेड़ा

उन्होंने कहा कि वाराणसी में जिन गलियों में 12 भैरव मंदिर हैं या जिन गलियों में 9 दुर्गा मंदिर स्थित हैं। उन गलियों का भी चैड़ीकरण कर हमारी आध्यात्मिक विरासत के साथ खिलवाड़ करने की योजना है? क्या इस भय को भूल जाए? किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 आ गया है। क्या किसान की आय दोगुनी हुई? आय दुगुनी होना तो भूल जाइए, लागत जरूर चैगुना हो गई है। छुट्टा सांड की समस्या इतनी गम्भीर है कि आप कितना भी प्रयास कर लीजिए। किसान नहीं भूल पाएगा कि कैसे रात रात भर जाग कर अपने खेतों की रक्षा करनी पड़ती है। किसानों को आपने खाद की लाइनों में लगवा दिया। आपने वाकई किसान को आत्मनिर्भर बना दिया है। क्या उत्तर प्रदेश यह सब भूल जाए ?

WhatsApp Image 2022 02 28 at 4.04.46 PM मोदी सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों की नहीं है फिक्र - पवन खेड़ा
उन्होंने कहा कि नौजवानों के मस्तिष्क में जो नफरत बोई जा रही है, क्या आने वाली पीढ़ियां आपको माफ कर पाएँगी? आप वर्तमान की भयावह स्थिति से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कभी भूतकाल का सहारा लेकर नफरत फैलाते हैं, आपसी रंजिश फैलाते है। तो कभी भविष्य के लुभावने सपने दिखा दिखा कर रिझाते हैं, मूर्ख बनाते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि काठ की हांडी है। कितनी बार चढ़ाओगे ? क्या पेट्रोल व डीजल के दाम भूल जाए? क्या हमें नहीं मालूम आप चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने वाले हो। कल ही प्रधान मंत्री ने इशारा कर दिया। यहीं उत्तर प्रदेश में कह दिया कि क्या हमारे पास तेल के कुएँ हैं, जो तेल सस्ता हो जाए? उन्होंने कहा कि कल रात को सोशल मीडिया में यूक्रेन में फँसी लखनऊ की एक बच्ची का वीडियो देख कर मन में बहुत पीड़ा हुई। अकेले उत्तर प्रदेश के सैंकड़ों लोग वहाँ फँसे हुए हैं। क्या तब हम भूल जाएँगे? भूलना चाहें भी तब भी नहीं भूल पाएँगे।

WhatsApp Image 2022 02 28 at 4.04.47 PM मोदी सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों की नहीं है फिक्र - पवन खेड़ा

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, संयोजक अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, आसिफ रिजवी रिंकू, प्रियंका गुप्ता, संजय सिंह, सचिन रावत, प्रदीप सिंह, रफत फातिमा समेत कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

एक्सक्लुसिव : बैकुंठ धाम पर ये हरकत देखकर आप सिहर उठेंगे

sushil kumar

सीएम रावत ने मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों से कोविड – 19 के सम्बन्ध में अध्यतन जानकारी ली

Rani Naqvi

प्रवर्तन टीम ने अड़ींग जेई के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान

Rahul