यूपी

कान्हा की नगरी में ’भाजपा के पंच’ से विपक्ष धराशाई, मांट में पहली बार खिला कमल

Congress bjp कान्हा की नगरी में ’भाजपा के पंच’ से विपक्ष धराशाई, मांट में पहली बार खिला कमल

कान्हा की नगरी में पूरी तरह भगवा रंग में रंग गई है। मथुरा जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़े

 

 

उत्तराखंड: हरीश रावत ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा चुनाव के नतीज़ों से हुए हैरान

 

2017 में हुए विधान सभा चुनावों में भाजपा के खाते में पांच में से चार सीटें आई थीं। इस बार भाजपा ने विपक्ष के खाते में एक भी सीट नहीं जाने दी है। इस बीच मांट विधान सभा सीट पर राजेश चैधरी की जीत कई मायनों में खास रही। आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा को उन्होंने ने हराया। मांट विधान सभा सीट पर भाजपा को पहली बार जीत हासिल हुई है।

 

Congress bjp कान्हा की नगरी में ’भाजपा के पंच’ से विपक्ष धराशाई, मांट में पहली बार खिला कमल
गोवर्धन विधानसभा सीट से ठा.मेघश्याम, छाता से चैधरी लक्ष्मीनरायण, बल्देव से पूरन प्रकाश तथा मथुरा शहर सीट से पं.श्रीकांत शर्मा ने जीत हासिल की है। मथुरा जनपद की पांचों विधान सभा सीटों पर कुल 1188197 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

जिसमें छाता विधानसभा क्षेत्र में 189, मांट क्षेत्र में 302, गोवर्धन में 208, मथुरा में 118 व बलदेव के 287 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर 63.45 फीसद हुआ था। 64.89 पुरुष और 61.80 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था। छाता विस क्षेत्र में 29, मांट विस क्षेत्र में 32, गोवर्धन विस क्षेत्र में 28, मथुरा विस क्षेत्र में 35, बलदेव विस क्षेत्र में 33 राउंड मतगणना के हुए।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिला अपार समर्थन

इस बार विधान सभा चुनाव 2017 की तुलना में जनपद की पांचों विधानसभाओं के लिए पडे वोटों का प्रतिशत 1.52 प्रतिशत कम रहा था। मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विधान सभा चुनाव में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय भी ताल ठोंक रहे हैं। मथुरा विधानसभा सीट से 15 , छाता विधानसभा सीट पर 11, बलदेव में छह ,मांट में नौ तो गोवर्धन में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य अजमाया है।

55 प्रत्याशियों में से 12 प्रत्याशी इस बार निर्दलीय हैं जबकि 43 किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। विधानसभा छाता में 64.55, विधानसभा मांट में 65.10, विधानसभा गोवर्धन में 66.75, विधानसभा मथुरा में 57.33 तथा विधानसभा बल्देव में 62.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार कुल पांचों विधानसभाओं का मतदान प्रतिशत 62.90 रहा था। हालांकि कई सीटों पर जोरदार टक्कर रही। मांट और बल्देव विधान सभा सीट पर कडी टक्कर देखने को मिली। मांट सीट पर बसपा प्रत्याशी और बल्देव सीट पर रालोद सपा गठबंधन प्रत्यारी ने भाजपा प्रत्याशियों को कडी टक्कर दी।

Related posts

जातिवादी राजनीति समाज के लिए घातक – स्‍वामी चिन्‍मयानन्‍द

Shailendra Singh

Kanpur: कोरोना के बाद डेंगू का कहर, मिले 21 मरीज

Aditya Mishra

जाने लखीमपुर खिरी की हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ

Rani Naqvi