featured यूपी

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करता यूपी पुलिस का दरोगा

crime नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करता यूपी पुलिस का दरोगा

आए दिन सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मामला मैनपुरी का है जहां एक पुलिस कर्मी ने दो युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। दोनों युवती नाबालिग हैं। वही मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला मैनपुरी के सदर कोतवाली के करहल गेट का है। जहां दोनों युवती पहले से ही अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी।

crime नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करता यूपी पुलिस का दरोगा

अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची नाबालिगों ने जब दरोगा जी से बात करनी चाही तो दरोगा जी अश्लील तरह से लड़की सो छूने लग गया और दोनों लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने लग गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस द्वारा इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है और आरोपी दरोगा को जल्द ही अपने किए की सजा मिलेगी।

आरोपी का नाम इश्वरी प्रसाद बताया जा रहा है। हालांकि अपने उपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दरोगा जी ने कहा कि उन पर लगे हुए सभी आरोप बेबुनियाद है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दरोगा पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

जब जिलाधिकारी के नाम से बन गया फर्जी अकाउंट, पैसे वसूलने की थी तैयारी

Aditya Mishra

कोरोना के बीच चीन को कुत्ता भाया, चीन कुत्ता काट के खाया..

Mamta Gautam

ममता बनर्जी बोलीं भाजपा अपना रही दोहरा चरित्र, सोनभद्र में प्रियंका के साथ ज्यादती

bharatkhabar