Noida Accident: नोएडा में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासना थाना क्षेत्र में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल बताए जा रहा हैं।
ये भी पढ़ें :-
राहत व बचाव कार्य किया शुरू
जानकारी के अनुसार ये हादसा कब और कैसे हुआ इस पर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। इस बीच लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी टीम के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों की मदद से घायल लोगों को बस से निकालना शुरू किया, और तत्काल उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
#UPCM @myogiadityanath ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 26, 2023
सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नोएडा में हुए सड़क हादसे पर ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि “यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।