featured यूपी

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 का परिणाम घोषित: उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर बेस्ट गंगा टाउन घोषित

21 10 2020 yogiadityanath 20922525 स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 का परिणाम घोषित: उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर बेस्ट गंगा टाउन घोषित

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव-2021 में उत्तर प्रदेश के 18 शहरों को देश के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव-2021 में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ‘नम्बर वन बेस्ट गंगा टाउन’ का पुरस्कार वाराणसी शहर को प्रदान किया। वाराणसी को यह पुरस्कार एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला है। यह पुरस्कार प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने वाराणसी की महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल, सचिव नगर विकास श्री अनुराग यादव एवं नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के साथ महामहिम राष्ट्रपति से ग्रहण किया।

यह भी पढ़े

MUMBAI CENTRAL स्टेशन पर पहला POD HOTEL शुरू, मिलेंगी यह VIP सुविधाएं

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग-दर्शन एवं नगर विकास मंत्री आषुतोष टण्डन के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों में स्वच्छता विषयक अभियान के तहत प्रदेश के नगरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। इस महोत्सव में एक लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में कन्नौज को भी ‘‘नम्बर वन बेस्ट गंगा टाउन’’ का पुरस्कार मिला। इसी के साथ स्वच्छ अमृत महोसव-2021 प्रदेश की राजधानी लखनऊ को ‘‘बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सिटीजन फीड बैक’’ का पुरस्कार दिया गया।

लखनऊ को मिले इस पुरस्कार को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी एवं अन्य अधिकारियों ने प्राप्त किया। इन सभी पुरस्कारों को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व मंत्रालय के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने पुरस्कार पाने वाले शहरों के महापौर एवं अधिकारियों को प्रदान किये। प्रदेश के एक अन्य बड़े शहर मेरठ को ‘‘फास्टेट्स मूवर बिग सिटी’’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मेरठ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 10 लाख से 40 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी के तहत मिला है। इसी तरह इसी श्रेणी में ही गाजियाबाद को ‘‘बेस्ट बिग सिटी इनोवेशन एण्ड बेस्ट प्रेक्टिसेस’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नोएडा को 3 लाख से 10 लाख तक के आबादी के शहरों की श्रेणी में ‘इण्डियाज क्लीनेस्ट मीडियम सिटी’ का पुरस्कार मिला। इसी तरह हापुड़ शहर को 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ‘‘बेस्ट सिटी इन मैक्सीमम सिटीजन्स पार्टीसीपेशन’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पटियाली को 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ‘‘बेस्ट सिटी इन मैक्सीमम सिटीजन्स पार्टीसीपेशन’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हसनपुर शहर को 50 हजार से 1 लाख की श्रेणी में ‘फास्टेट मूवर सिटी’ पुरस्कार सेे सम्मानित किया गया। आवागाँसी को स्टार रेटिंग का पुरस्कार मिला।

यह भी महत्वपूर्ण है कि प्रदेश में विगत स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में सातवीं रैंक हासिल की थी। उक्त में प्रगति करते हुये वर्तमान सर्वेक्षण-2021 में प्रदेष की रैकिंग छठवें स्थान पर रही। नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन जी व अपर मुख्य सचिव, डाॅ रजनीश दुबे ने इन शहरों को मिले पुरस्कारों के लिए संबंधित नगर नगरीय निकायों के नागरिकों की व्यापक भागीदारी के लिए एवं मेयरगण, अध्यक्षगण एवं अधिकारियों को उत्साहपूर्वक कार्य करते हुये उपलब्धी हासिल करने के लिए बधाई दी है। आशुतोष टण्डन ने प्रदेश में स्वच्छता को आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने के लिये संतोष प्रकट करते हुये आगामी सर्वेक्षण में और अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया।

Related posts

29 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

सागर हत्याकांडः सुशील कुमार की पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ाई गई

pratiyush chaubey

भूमिहार मतदाताओं ने बढ़ाई बेगूसराय की मुश्किलें, गिरिराज सिंह-कन्हैया कुमार में नजदीकी मामला

bharatkhabar