Breaking News featured यूपी

यूपी एटीएस की बड़ी कामयाबी, तीन अंतर्राष्‍ट्रीय मानव तस्‍करों को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस की बड़ी कामयाबी, तीन अंतर्राष्‍ट्रीय मानव तस्‍करों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: यूपी एटीएस ने मंगलवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से तीन मानव तस्कर पकड़े हैं। साथ ही दो रोहिंग्या लड़कियां भी मिली हैं। इन तस्‍करों में से दो म्‍यांमार के और एक बांग्लादेश का रहने वाला है। ब्रह्मपुत्र मेल से ये तस्‍कर लड़कियों को दिल्ली लेकर जा रहे थे।

एटीएस ने खुफिया जानकारी के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल में सर्च अभियान चलाया और शक होने पर तीन संदिग्‍धों के साथ दो लड़कियों को ट्रेन से उतारकर कस्‍टडी में ले लिया। एटीएस टीम तीनों आरोपियों और बरामद दोनों लड़कियों को लखनऊ लेकर आई है।

36 घंटे तक चला ऑपरेशन

ये तस्कर अवैध रूप से रोहिंग्या लड़कियों और बच्चों को भारत लाकर दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में बसाते थे। महिलाओं और बच्चों की बिक्री के साथ तस्कर उनका शोषण भी करते थे। एटीएस अधिकारियों ने इन्हें पकड़ने के लिए लगातार 36 घंटे तक ऑपरेशन चलाया।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि, एक अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह जो बच्चों और महिलाओं को म्यांमार और बांग्लादेश से भारत में अवैध तरीके से ला रहे हैं और बेचने का काम कर रहे हैं की सूचना मिली थी। इसी के तहत जांच के बाद मोहम्मद नूर उर्फ नुरुल इस्लाम, रहमत उल्ला और शबीउर्रहमान को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मो. नूर बांग्लादेशी है, जबकि रहमत और शबीउर्रहमान म्यांमार निवासी हैं।

शादी व काम का देते थे झांसा

उन्‍होंने बताया कि, मानव तस्करी के इस गिरोह का सरगना मो. नूर रोहिंग्या व बांग्लादेशी महिलाओं को शादी का झांसा देकर और पुरुष व बच्चों को फैक्ट्रियों में काम दिलाने के बहाने फर्जी दस्तावेज से भारत लाता था। यहां ये आरोपी महिलाओं को बेचने का काम करते थे। इनके पास से एटीएस ने कई अहम दस्तावेज भी जुटाए हैं।

लड़कियों को भेजा गया आशा ज्योति केंद्र

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि, जानकारी मिली थी कि मो. नूर कुछ रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक के साथ ट्रेन से दिल्ली जा रहा है। इसके बाद गाजियाबाद में एटीएस ने छह लोगों को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की। गिरोह के सरगना नूर ने बताया था कि एक युवक दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आ रहा है और इस जानकारी पर उसे भी हिरासत में लेते हुए पांच लोगों को एटीएस मुख्यालय लाया गया। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। लखनऊ में आशा ज्योति केंद्र में दोनों लड़कियों को भेजा गया है। वहीं, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

NCRB डेटा में खुलासा, 2019 में हर दिन 381 लोगों ने की खुदकुशी

Samar Khan

जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा

Rahul

एक साथ 2 सगी बहनों की जलकर संदिग्ध मौत, पुलिस गुत्थी को सुलझाने में विफल

Breaking News