यूपी

धूमधाम से मनाया गया अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

WhatsApp Image 2022 09 22 at 4.21.53 PM धूमधाम से मनाया गया अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

 

अमित गोस्वामी धूमधाम से मनाया गया अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

अमित गोस्वामी, संवाददाता

अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मध्य धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर करमेति बाई व डाकू गोवर्धन की लीला का मंचन किया गया।

यह भी पढ़े

17 से 21 अक्टूबर तक होगा दिल्ली यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस टेस्ट, तीन शिफ्ट में होगी दो घंटे की एग्जाम

 

लीला को देखकर उपस्थित जन मंत्र मुग्ध हो गए। उपस्थित लोगों ने में लीला मंचन की भूरी भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज मोहन शास्त्री जी व संस्था के वित्त सचिव सुधीर शुक्ला जी ने मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया।

WhatsApp Image 2022 09 22 at 4.21.54 PM धूमधाम से मनाया गया अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के वित्त सचिव सुधीर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस मनाया गया। अपना घर आश्रम एक ऐसी संस्था है जिसमे वंचित व असहाय लोगों की प्रभु जी मानकर सेवा की जाती है। आज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कृष्ण के महान भक्त करमेति बाई व डाकू गोवर्धन लीला का मंचन किया गया। आश्रम में लीला कराने का उद्देश्य आश्रम में रह रहे प्रभुजनो की आध्यात्मिक शांति का है।

WhatsApp Image 2022 09 22 at 4.21.53 PM 1 धूमधाम से मनाया गया अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत WhatsApp Image 2022 09 22 at 4.21.53 PM धूमधाम से मनाया गया अपना घर आश्रम वृन्दावन का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दीनदयाल खण्डेलवाल ने बताया कि आश्रम का व्यय लाखो रुपये प्रति माह आता है जो ठाकुर जी व उनके देवदूतों के माध्यम से चलता है। इस अवसर पर महिला समिति से सीता अग्रवाल, डॉ वार्तिक किशोर, राधाकृष्ण पाठक उपनेता निगम, योगेश द्विवेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता, सचिव धन्नाराम अपना घर, मुकेश सारस्वत निदेशक चाट चौपाटी, रवि गौतम निदेशक इंडियन पब्लिक स्कूल, प्रमोद गौतम शिक्षकविद,उदयन शर्मा भाजपा, विनय शर्मा बाँसुरी,योगेश शर्मा न्याय टीवी, धनेंद्र अग्रवाल चेयरमैन, आलोक बंसल अध्यक्ष व्यापार मंडल, मंजू शुक्ला, प्रदीप सामरिया, गिरधारी शुक्ला,ममता शर्मा उपाध्यक्ष अपना घर, भावना शर्मा नवचेतना संस्था आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ।

Related posts

आपदा से निपटने के लिए 25 जिलों में विशेष प्रबंध, तैनात होंगे आपदा मित्र

Aditya Mishra

बीजेपी की ट्रैक्टर रैली, बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने की रैली की शुरूआत

Rani Naqvi

पीएम मोदी का कानपुर दौरा आज, मेट्रो सहित कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए पीएम मोदी का पूरा डे प्लान

Neetu Rajbhar