featured यूपी

फतेहपुर में 3 अगस्‍त को इन जगहों पर चलेगा विशेष टीकाकरण  

फतेहपुर में 3अगस्‍त को इन जगहों पर चलेगा विशेष टीकाकरण  

फतेहपुर: जिले में मंगलवार से कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू होगा। इसके तहत एक दिन में 200 से अधिक सेशन (क्लस्टर) चलाते हुए 38000 से अधिक लोगों का टीकाकरण होगा, जिसमें सबसे ज्यादा क्लस्टर धाता विकासखंड में हैं। यहां पर 18 सेशन के जरिए 3600 लोगों को कोरोना की डोज दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी राजेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, तीसरी लहर को देखते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।

क्लस्टर अभियान के तहत वीडियो, आशा, बीडीसी, ग्राम प्रधान और एएनएम के जरिये जागरुकता अभियान चलाया गया है। ये जिम्मेदार लोग ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मंगलवार को वृहद स्तर पर चलने वाले अभियान में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि, सभी केंद्रों पर कोविशील्ड की वैक्सीन मौजूद होगी। जिले में कोवैक्सीन की एक भी डोज नहीं है, ऐसे में सभी को कोविशील्ड ही लगेगी।

क्‍लस्‍टर के तहत होगा टीकाकरण

असोथर में 12 क्लस्टर के तहत 2400 टीके भेजे गए हैं, जबकि मांग 2800 की है। इसी तरह बहुआ में 3400 टीकों की मांग पर 3000 डोज मिली हैं। यहां पर 15 क्लस्टर सक्रिय होंगे। हस्वा में 15 क्लस्टर पर 3000 टीके मौजूद रहेंगे, यहां से 3600 की मांग गयी थी। भिटौरा में 3200 टीकों की मांग पर 12 क्लस्टर के तहत 2400 डोज लगेगी। तेलियानी ब्लॉक में 11 क्लस्टर रखे गए हैं। यहां पर 2800 की मांग पर 2200 टीके उपलब्ध हैं। पीपीसी में 12 क्लस्टर से 2400 का वैक्सीनेशन होगा। यहां पर 3200 की मांग हुई थी। खागा में 16 क्लस्टर से 3200 लोगों का टीकाकरण होगा। यहां से 3800 की मांग हुई थी।

वहीं, हथगाम ब्लॉक से 14 क्लस्टर के तहत 2800 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। यहां पर 3400 डोज की मांग की गई थी। विजयीपुर में 14 क्लस्टर के तहत 2800 लोगों को डोज दी जाएगी। विजयीपुर से 3200 डोज की मांग हुई थी। धाता में सबसे ज्यादा 18 क्लस्टर होंगे। यहां पर 3800 की मांग पर 3600 डोज भेजी गई है। अमौली में 14 क्लस्टर के तहत 3200 के सापेक्ष 2800 लोगों को टीके का लाभ मिलेगा।

गोपालगंज में भी 13 क्‍लस्‍टर

देवमई में 13 क्लस्टर के जरिए 2600 लोगों का टीकाकरण होगा। यहां से 3000 की मांग हुई थी। इसी तरह खजुहा में 14 क्लस्टर बनाकर 2800 लोगों को टीका की डोज दी जाएगी, जबकि यहां से 3200 की मांग थी। गोपालगंज से 13 क्लस्टर के जरिए 2600 लोगों को टीका लगेगा। यहां से 3200 डोज की मांग हुई थी।

“जिले में जहां पर कोरोना का असर कम रहा है, वहां पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 204 सत्र में 38000 लोगों का टीकाकरण होगा। मैं जिले के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह इस महाभियान का हिस्सा बनें।”

डॉक्टर राजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, फतेहपुर

Related posts

हिरासत में एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस, देश छोड़कर जा रही थी विदेश, जानिए पूरा मामला

Saurabh

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मिले विधायक सोमेन्द्र तोमर

bharatkhabar

“काम बोलता हैं साहब”, देश के मेहनती अफसरो की लिस्ट में एक नाम आर मीनाक्षी सुंदरम आई.ए. एस 

Samar Khan