featured यूपी

फतेहपुर में समाधान दिवस का रोस्टर जारी, ऐसे होगी सुनवाई

फतेहपुर में समाधान दिवस का रोस्टर जारी, ऐसे होगी सुनवाई

फतेहपुर: जिले में लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने संपूर्ण समाधान दिवस के लिए त्रैमासिक रोस्टर जारी कर दिया है। इसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की मौजूदगी की सूचना दी गई है।

शनिवार (17 जुलाई) को खागा तहसील में जिलाधिकारी, जबकि बिंदकी में मुख्य विकास अधिकारी और सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मौजूद रहेंगे। सात अगस्त को बिंदकी तहसील में जिलाधिकारी, सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी और खागा तहसील में अपर जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं, 21 अगस्त को जिलाधिकारी सदर तहसील में, मुख्य विकास अधिकारी खागा तहसील में और बिंदकी में अपर जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

इसके अलावा चार सितंबर को होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में खागा तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनवाई होगी, जबकि बिंदकी में मुख्य विकास अधिकारी और सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। 18 सितंबर को जिलाधिकारी बिंदकी तहसील, मुख्य विकास अधिकारी सदर में और अपर जिलाधिकारी खागा तहसील में मौजूद होंगे। इसी तरह दो अक्टूबर को जिलाधिकारी सदर तहसील में, मुख्य विकास अधिकारी खागा में और बिंदकी में अपर जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने दी।

Related posts

BSP Workers Must be unite to win this #LokSabha election

bharatkhabar

Terrorist Attack In Lucknow: संदिग्ध आतंकी इस्तेमाल कर रहे थे उड़न तश्तरी, फ्लाइट, गोश्त पकाओ जैसे कोडवर्ड, जानें क्या है इसका मतलब

Shailendra Singh