featured यूपी

मथुरा में अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने पहनी साड़ी और किया श्रृंगार

मथुरा में अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने पहनी साड़ी और किया श्रृंगार

मथुराः दिल्ली में दलित लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रालोद ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा। केंद्र के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मथुरा एसएसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर एकत्रित होकर देश में बढ़ते रेप, हत्या, लूट और डकैती की वारदातों के विरोध में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया।

साड़ी पहनकर विरोध प्रदर्शन

रालोद के कार्यकर्ताओं ने साड़ी पहनकर और श्रृंगार कर अनोखे तरीके से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रालोद नेता तारा चंद गोस्वामी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, जिस तरह से वर्तमान सरकार में बच्चियों के साथ दुराचार हो रहा है। सरकार अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। दिल्ली में जिस बच्ची के साथ बर्बरता हुई, उससे पूरे देश की जनता आहत है। एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। दूसरी तरफ उन्हीं बेटियों के साथ बर्बरता की जा रही है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि, सरकार हमारी बातों को सुने और समझे नहीं तो अब आगे यह आंदोलन और भी उग्र होगा। वहीं, उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया और कहा कि जिलेभर से हमारे कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। उनको पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। पुलिस कार्यकर्ताओं को रोककर धरने को कमजोर करना चाहती है।

Related posts

अखिलेश सरकार की खरीदी हुई नाव की मरम्मत की जाएगी, कंपनी ने भेजा नोटिस

Rani Naqvi

3 दिन बाद अल्मोड़ा से वापस लौटे दीपिका और रणवीर, बॉलीवुड स्टार्स को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

Saurabh

गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

kumari ashu