featured देश यूपी

प्रियंका गांधी करेंगी वाराणसी में किसान न्याय रैली, मोदी के संसदीय क्षेत्र मेें चुनावी दंगल

NYAY Yatra प्रियंका गांधी करेंगी वाराणसी में किसान न्याय रैली, मोदी के संसदीय क्षेत्र मेें चुनावी दंगल

प्रियंका गांधी आज वाराणसी में किसान न्याय रैली करेंगी. रैली के जरिये केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ की इस्तीफे को लेकर एक्शन में आने वाली है। साथ ही तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करेंगी।

किसान न्याय रैली’ के लिए ‘चलो बनारस’

बता दें कि प्रियंका गांधी की जनसभा सुबह 11 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होगी।  कांग्रेस ने आज वाराणसी में होने वाले प्रियंका गांधी के कार्यक्रम का पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया।

जिसमें प्रियंका की तस्वीर के साथ ‘किसान न्याय रैली’ का उल्लेख किया गया है. कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार, रविवार को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली ‘किसान न्याय रैली’ के लिए ‘चलो बनारस’ का नारा दिया गया है।

प्रियंका गांधी तीन अक्टूबर को हुई लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद जिस तरह से बीजेपी पर निशाना साध रही हैं, उसे देखकर लगता है कि वो  आने वाले  चुनावों को लेकर  वो बीजेपी पर दाव खेलने को तैयार है।

6 घंटे वाराणसी में रहेंगी

प्रियंका गांधी की किसान न्याय यात्रा आज जगतपुर इंटर कॉलेज में होगी किसान न्याय यात्रा करीब 6 घंटे वाराणसी में रहेंगी प्रियंका गांधी सुबह 11.15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी
पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर करेंगी माल्यार्पण
उसके बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शनकर जाएंगी दुर्गाकुंड दुर्गाकुंड के मां कुष्मांडा मंदिर में टेकेंगी मत्था बीएचयू के सिंह द्वार भी जाएंगी प्रियंका गांधी पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर करेंगी माल्यार्पण।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ द्वारा जारी पोस्टर में ‘‘अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने, लखीमपुर नरसंहार के हत्यारों को गिरफ्तार करने और तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने’’ की बात कही गयी है।

खीमपुर खीरी हिंसा से जोड़ा जा रहा है

छह महीने के अंदर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं प्रियंका गांधी की आज वाराणसी में होने वाली जनसभा की घोषणा एक अक्टूबर को ही की गई थी, लेकिन पार्टी ने अब इसे लखीमपुर खीरी हिंसा से जोड़ा जा रहा है।

 

Related posts

भारत-वेस्टंडीज के बीच हो रहे मैच में रोहित शर्मा का शानदार शतक

Trinath Mishra

किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री तोमर का बड़ा बयान, कहा- किसानों से बातचीत के लिए सरकार तैयार

Yashodhara Virodai

कासगंज हिंसा: चंदन की हत्या करने वाला शूटर सलीम गिरफ्तार

Breaking News