featured यूपी

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना , कहा आरोपियों को बचा रही है सरकार

priyanka gandhi 3 प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना , कहा आरोपियों को बचा रही है सरकार

प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी गई हुई हैं, आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने वहां किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए केंद्र और योगी सरकार तंज कसा। साथ ही लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर भी सीएम योगी पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी ने  जमकर साधा केंद्र सरकार पर  निशाना 

बता दें कि प्रियंका गांधी ने देश के नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने किसानों से कहा कि आपकी खेती को धीरे-धीरे छीनकर अरबपतियों के कब्जे में दी जा रही है। इसलिए आप सभी किसान भाइयों को सावधान रहने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी ने  देवी दुर्गा का आह्वान किया

वहीं प्रियंका गांधी ने  देवी दुर्गा का आह्वान किया, और जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे लोगों को संबोधित करने के दौरान  मंच से मंत्रों का उच्चारण करते हुए जयकारे लगाए गये साथ ही प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किसानों का अपमान करने की भी बात कही।

सभी परिवार मुआवजा नहीं इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने लखीमपुर की घटना को लेकर कहा कि योगी सरकार आरोपियों को बचा रही है,  उन्होंने कहा, ‘गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल दिया और सभी परिवार मुआवजा नहीं इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर भी कसा तंजा  

सरकार मंत्री के बेटे को बचा रही है. पुलिस तो विपक्ष को रोक रही थी। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि पीएम तो लखनऊ आये लेकिन लखीमपुर खीरी पीड़ितों के आंसू पोछने नहीं गये।  आजादी किसने दी है जिसका महोत्सव मनाया जा रहा है, यह आजादी किसानों की दी हुई है इसलिए जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता  हम ये लड़ाई जारी रखेंगे।

प्रियंका गांधी ने रैली से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के किये दर्शन

बता दें कि प्रियंका गांधी ने रैली से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किये, इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।  इससे पहले प्रियंका गांधी का वाराणसी हवाई अड्डे पर बड़ा ही जोरदार स्वागत किय गया ।

वाराणसी की कई जगहों पर लगे प्रियंका गांधी के बड़े-बड़े होर्डिंग 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा  मौजूद रहीं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के आने से पहले शहर में कई जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी की कई जगहों पर प्रियंका गांधी  के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाये।

 

 

Related posts

यूपी में सुरक्षित नहीं बेटियां , जागरण में गई नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म

Aman Sharma

केंद्र सरकार ने मानी भूपेश बघेल की बात, तय किए जाएंगे रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन जिलों के नाम

Rani Naqvi

पोषण सप्ताह पर स्कूलों में आयोजित की गई जागरूकता रैली

Trinath Mishra