featured यूपी

प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाना बताया स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक

IMG 20211008 WA0017 प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाना बताया स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक

इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में अचानक पहुँची प्रियंका गांधी लवकुश नगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगाया झाड़ू झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक प्रियंका गांधी रोज़ करोड़ों महिलाएँ और सफ़ाईकर्मी लगाते हैं

प्रियंका  गांधी ने वाल्मीकि आश्रम में लगाई झाडू

आपको बता दें कि प्रियंका लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलकर लौट रही थीं, इसके  बाद वो करीब चार बजे इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंची और वहां उन्होंने वाल्मीकि आश्रम में झाडू लगाई।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रियंका के झाडू लगाने पर मजाक उड़ाया था

वहीं कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रियंका के झाडू लगाने पर मजाक उड़ाया था और बीजेपी की दलित विरोधी सोच दिखाई थी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, “लोगों ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है।

जय कुमार लल्लू ने जबाब में कहा महात्मा गांधी ने भी झाड़ू लगाई

बता दें कि इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जबाब में कहा कि महात्मा गांधी ने भी झाड़ू लगाई और सत्याग्रह करते हुए अंग्रेजों को जवाब दिया ये तो   इतिहास है।उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं  बल्कि देश की महिलाएं और दलित यह त्याग हर रोज करते हैं।

सीएम योगी पर कसा तंज 

उन्होंने सीएम योगी पर तंज करते हुए आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी आपका महिला विरोधी, दलित विरोधी चेहरा यूपी की जनता के सामने आ गया है। एक दिन आपका यह घमंड टूटेगा

बता दें कि प्रियंका लखीमपुर खीरी की घटना के बाद उनके परिवारों से मिलने के  लिए रवाना हुई थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर में चार अक्टूबर को  करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

प्रियंका को पीएसी परिसर के अतिथि गृह में रखा गया

जिसके बाद  प्रियंका को वहां पीएसी परिसर के अतिथि गृह में रखा गया जहां उन्होंने कमरे में खुद झाड़ू लगाया था। बाद में प्रियंका का झाड़ू लगाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

वहीं योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर मज़ाक़ उड़ाया है इस तरह के आरोप कांग्रेस की तरफ से लगाये जा रहे हैं।

 

Related posts

उपहार अग्निकांडः HC ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा

kumari ashu

कालेज में प्रोफेसर चला रहा सेक्स रैकेट, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rani Naqvi

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर SC में अहम सुनवाई, विशेषज्ञयों को किया तलब

Rani Naqvi