December 12, 2023 12:05 am
featured क्राइम अलर्ट यूपी

इंडो-नेपाल सीमा पर मिली बड़ी सफलता, 10.860 किग्रा चरस के साथ 3 लोग गिरफ्तार

f69fc911 717b 4263 9fce 62ceca47252c 1661421258360 इंडो-नेपाल सीमा पर मिली बड़ी सफलता, 10.860 किग्रा चरस के साथ 3 लोग गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं पुलिस की टीम को बीती रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पिलर संख्या 567 ग्राम मुड़िला थाना छेत्र ढेबरुआ में गश्त कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :-

टेक्सास शहर में चार भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला, आरोपी महिला गिरफ्तार

इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा चरस तस्करी करने वाले दो महिला सहित तीन को 10.860 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 8 लाख 60 हज़ार बताई जा रही है।

आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीर बहादुर (42) सहित दो महिला निवासी नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई। उनके पास से तीन मोबाइल व 18580 इंडियन करेंसी व 6495 नेपाली रुपया बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों नेपाली तस्करों ने बताया कि वह इस चरस को नेपाल से कम दाम में खरीद कर भारत के हिमाचल प्रदेश में ले जाकर टूरिस्टों को अधिक दाम में बेच कर लाभ कमाते है।

तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने बताया कि दो महिला सहित तीन को 10.860 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Related posts

Women’s Day 2021: अब शोहदों-मनचलों की खैर नहीं, एक क्लिक में पुलिस और घरवालों को मिलेगी सूचना

Aditya Mishra

कोरोना की अब घर बैठे होगी जांच, जानिए कैसे

sushil kumar

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

Saurabh