featured यूपी

नोएडा के OYO होटल में देह व्यापार, महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार

नोएडा के OYO होटल में देह व्यापार, महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने रविवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध देह व्‍यापार का धंधा नोएडा के एक ओयो होटल में चल रहा था। पुलिस ने आज छापेमारी करते हुए महिला समेत छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। इसमें होटल का मालिक भी शामिल है।

ओयो होटल में चलता था देह व्‍यापार

नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सेक्टर-58 पुलिस को उनके कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेक्टर-62 में देह व्‍यापार चलने की सूचना मिली थी। एक ओयो होटल में देह व्‍यापार का धंधा चलने की सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी की। जहां पर इस धंधे में शामिल काफी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 12 मोबाइल और एक कार बरामद की गई है।

उन्‍होंने बताया कि, जांच में पता चला है कि इस ओयो होटल का मालिक अपने होटल में सेक्स रैकेट चलवाता है। इसके लिए उसने एक महिला को रख रखा है, जो देह व्यापार का पूरा धंधा संभालती है। वही ओयो होटल में आए लोगों को लड़कियां दिलवाने का काम करती थी। उसकी जिम्मेदारी ग्राहकों को लड़कियां उनके कमरे तक पहुंचाने की थी। इसके लिए उसे मोटी रकम मिलती थी। फिलहाल सभी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

स्वराज अभियान : भाजपा और कांग्रेस दोनों में मिलीभगत

shipra saxena

मुश्किल में गायत्री, SC ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

kumari ashu

माणिक साहा ने दूसरी बार ली त्रिपुरा CM पद की शपथ, समारोह में PM मोदी और गृहमंत्री रहे मौजूद

Rahul