सपा राज्यस्तरीय सम्मेलन: समाजवादी पार्टी के राज्य स्तरीय अधिवेशन में आज पार्टी के चुनाव अधिकारी प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने नरेश उत्तम प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ें :-
Ban on PFI: टेरर फंडिंग में PFI पर पांच साल का बैन, सहयोगी संगठनों पर भी कसा शिकंजा
अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद हुए चुनाव में सिर्फ नरेश उत्तम ने अपना आवेदन किया और 10-10 प्रस्ताव को ने उनका समर्थन किया।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने किया समाजवादी पार्टी के 9वें ‘राज्य सम्मेलन’ का शुभारम्भ। pic.twitter.com/rZxGiVThos
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 28, 2022
रामगोपाल यादव ने कहा कि सिर्फ नरेश उत्तम की ओर से इस पद के लिए आवेदन किया गया इसलिए उन्हें उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष पार्टी सर्वसम्मति से करती है रामगोपाल यादव के ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने भी नरेश उत्तम को अपनी शुभकामनाएं दी।
समाजवादी पार्टी का 9 वां राज्य सम्मेलन। pic.twitter.com/fhj7TrsHSY
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 28, 2022
अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को बधाई देते हुए कहा कि यह लड़ाई बड़ी है। समाज मे बांटने वाली ताकतों का सत्ता से बाहर करेंगे। 2019 में हम बहुजन की ताकत को साथ लिया। जो भी त्याग करना था हमने किया। भाजपा को हराने के लिये। जो लोग सत्ता में है वह चीज का दुरुपयोग करते है।