December 6, 2023 8:45 pm
featured यूपी

Mulayam Singh Yadav Funeral: आज सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2022 10 10 at 6.01.44 PM Mulayam Singh Yadav Funeral: आज सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

Mulayam Singh Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सैफई में होगा।। अभी उनके पार्थिव शरीर को मुलायम के सैफई आवास पर रखा गया है। पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक सैफई के मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी।

अंतिम संस्कार में ये लोग होंगे शामिल

  • मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में कई बड़े राजनेता शामिल होंगे।
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू नेता केसी त्यागी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
  • कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी आज सैफई जाएंगे।
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अंतिम संस्कार में शामिल होने जा सकते है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
  • वरुण गांधी भी आज सैफई पहुंचेंगे।
  • इसके अलावा आज दिल्ली से एक चार्टर प्लेन में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को सैफई ले जाने की भी तैयारी हो रही है।
  • राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी नेता आज सैफ़ई जाएंगे।

Related posts

उपराज्यपाल ने श्रीनगर सचिवालय का किया निरीक्षण

Rajesh Vidhyarthi

उत्तराखंड: धामी सरकार ने बदली गाइडलाइंस, अब इनके लिए RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी नहीं

pratiyush chaubey

”हेमा मालिनी रोज पीती हैं शराब अभी तक क्यों नहीं किया सुसाइड”

shipra saxena