featured यूपी

लखनऊ में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, महापौर ने दिया आशीर्वाद

लखनऊ में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, महापौर ने दिया आशीर्वाद

लखनऊ: राजधानी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्‍न हुआ। इस दौरान महापौर संयुक्‍ता भाटिया ने सभी जोड़ों को उपहार देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

लखनऊ नगर निगम द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आज महानगर स्थित कल्याण मंडप में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी विवाहित जोड़ों को मेयर संयुक्ता भाटिया ने आशीर्वाद देते हुए नव विवाहितों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

गरीबों का सपना हो रहा साकार: महापौर  

इस अवसर पर लखनऊ मेयर ने कहा कि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार काफी लाभान्वित हो रहे हैं। वे स्वयं अपना विवाह तय करते हैं। सरकार के द्वारा उनकी धार्मिक रीति-रिवाजों के द्वारा विवाह संपन्न कराया जाता है। यह दहेज मुक्त और फिजूल खर्च न करते हुए गरीब बेटियों के घर बसाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बेहद सफल योजना है। इस योजना से गरीबों का सपना साकार हो रहा है।

लखनऊ में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, महापौर ने दिया आशीर्वाद

महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि, आज के 11 जोड़ों के सामुहिक विवाह में 9 जोड़ों का विवाह हिन्दू सनातनी रीति-रिवाज से और 2 जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से संपन्‍न कराया गया है। इस कार्यक्रम महापौर के साथ नोडल अधिकारी अशोक सिंह, जोनल अधिकारी जोन-3 राजेश सिंह, कर अधीक्षक जोन-6 संतोष गुप्ता और क्षेत्रीय पार्षद राघव राम तिवारी मौजूद रहे।

इन जोड़ों का हुआ विवाद
  • रीना कुमारी- परिणय- सिकन्दर पुत्र ओम प्रकाश
  • चाँद बीबी पुत्री स्व. बाबू हुसैन- परिणय- गुड्डू पुत्र स्व. मो. इस्माइल
  • शिल्पी सिंह पुत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार- परिणय- अभय सिंह पुत्र सरनाम सिंह
  • बीना पुत्री स्व. ब्रिजेश कुमार रावत- परिणय- विनोद पुत्र स्व. शिवधार
  • संध्या जोशी पुत्री स्व. चन्द्र शेखर जोशी- परिणय- मनीष कुमार जोशी पुत्र गुल्लु जोशी
  • प्रीती कश्यप पुत्री गुड्डु कश्यप- परिणय- उमेश कुमार पुत्र बनवारी लाल
  • काजल कश्यप पुत्री संतोष कुमार कश्यप- परिणय- पंकज कश्यप पुत्र राम प्रसाद
  • पूजा पुत्री स्व. तन्ने लाल- परिणय- लवकुश पुत्र कैलाश
  • सुमन निषाद पुत्री जोखू लाल- परिणय- नेम कुमार निषाद पुत्र नग्गुलाल
  • शिवानी जोशी पुत्री सुरेन्द्र जोशी- परिणय- शिवम जोशी पुत्र नग्गू जोशी
  • फलक पुत्री अनीस- परिणय- दानिश पुत्र असलम

Related posts

कांग्रेस नेता शिवकुमार के खिलाफ ईडी ने कर चोरी मामले में दर्ज किया मामला,

mahesh yadav

कोरोना काल में दवा, हवा और अब लकड़ी के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

Aditya Mishra

मूलभूत सुविधाओं से वंचित विशुपुरवा गांव के लोगों ने किया मतदान का विरोध

Rahul srivastava