featured यूपी

लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए वजह

लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए वजह

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ ने मंगलवार को महापौर संयुक्‍ता भाटिया को तीन सूत्रीय मांगों वाला पत्र सौंपा। इस पर लखनऊ मेयर ने सकारात्‍मक कार्यवाही का आश्‍वासन दिया।

कर्मचारी संघ की तीन मांगें

लोकमंगल दिवस के अवसर पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने आज महापौर संयुक्‍ता भाटिया को पत्र सौंपकर उनके सामने अपनी मांगें रखीं। उन्‍होंने प्रथम श्रेणी लिपिक, कर निरीक्षक श्रेणी-2, चतुर्थ श्रेणी से द्वितीय श्रेणी लिपिक, प्रधान माली, मुख्य अध्यापिका के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने के लिए चयन समिति के सदस्यों को नामित किए जाने, अधिकारियों/कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रस्ताव माननीय कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति की प्रत्याशा में स्वीकृत किए जाने, नगर निगम और जलकल विभाग के कर्मियों को भवन कर, सीवर कर, जल कर से मुक्त किए जाने की मांग की।

कर्मचारी संघ की इन मांगों पर महापौर संयुक्‍ता भाटिया ने संघ को आश्‍वासन दिया है कि, इन तीनों बिंदुओं पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। वहीं, संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी से बातचीत करते हुए कर्मचारियों को समय से वेतन, पेंशन, भविष्य निधि, पेंशन ग्रेच्युटी, बीमा एवं सातवें वेतनमान के अंतर की धनराशि का भुगतान न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए वजह

 

आंदोलन की चेतावनी

उन्‍होंने मंत्री, महापौर और नगर आयुक्त से मांग की है कि कर्मचारियों के सभी लंबित देयों का भुगतान समय से कराने के लिए मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी को तत्काल आदेश दिए जाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार, शासन-प्रशासन और नगर निगम की होगी।

Related posts

दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Rahul

अब दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाने की तैयारी

bharatkhabar

सेना की बड़ी कामयाबी, सोपोर में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

shipra saxena