यूपी

लखनऊ: महापौर संयुक्‍ता भाटिया ने अटल उदय वन में किया पौधरोपण   

लखनऊ: महापौर संयुक्‍ता भाटिया ने अटल उदय वन में किया पौधरोपण   

लखनऊ: प्रदेशभर में पर्यावरण की सुरक्षा एवं स्‍वच्‍छता के लिए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत साल 2021 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। 25 करोड़ पौधे 4 जुलाई यानी रविवार को लगने हैं। यह अभियान राजधानी में भी तेज गति से चल रहा है।

वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत लखनऊ में एक दिन में 25 लाख से अधिक वृक्षारोपण के अंतर्गत लखनऊ नगर निगम और एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विकसित हो रहे अटल उदय वन के तालाब में महापौर संयुक्ता भाटिया ने पौधरोपण किया।

लखनऊ डीएम ने भी किया पौधरोपण   

वहीं, लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने राम मनोहर लोहिया पार्क पहुंच कर पौधरोपण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि, पर्यायवरण को सुरक्षित रखने के लिए ये अभियान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, सभी विभाग और एनजीओ भी इस अभियान के तहत वृक्षारोपण कर रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ विकास प्राधिकरण भी एक लाख पौधों को रोपित कर रहा है।

Related posts

आपदाग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र, कहा- हमारी सरकार हर कदम पर पीडितों के साथ

Pradeep Tiwari

दैनिक राशिफल: जानिए कैसा होने वाला है आज का दिन

Aditya Mishra

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की मांग, योगी सरकार करे इंसाफ

Rahul srivastava