यूपी

विशेष वरासत अभियान: लखनऊ डीएम ने पांच लोगों को प्रदान किया वरासत पत्र

विशेष वरासत अभियान: लखनऊ डीएम ने पांच लोगों को प्रदान किया वरासत पत्र

लखनऊ: राजधानी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को विशेष वरासत अभियान के तहत पांच लोगों को वरासत पत्र प्रदान किए। डीएम ने बताया कि, आज तहसील बीकेटी के अंतर्गत कोरोना से मृत्‍यु होने पर विशेष वरासत अभियान के तहत पांच लोगों की वरासत दर्ज कराते हुए उनको वरासत पत्र दिए गए हैं।

लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि, खतौनी में दर्ज खातेदारों की मृत्यु/ऐसी स्त्री जिसने उत्तराधिकार में भूमि प्राप्त की है, के विवाहित या पुनर्विवाह होने की दशा में उनके निर्विवादित उत्तराधिकारियों के नाम समय से खतौनी में अंकित किए जाने के पूर्व में निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में तहसील स्तर उपजिलाअधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि, इस अभियान के दौरान प्रत्येक राजस्व ग्रामवार निर्विवाद उत्तराधिकार/वरासत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण सभी उपजिलाधिकारी द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।

इन्‍हें मिला वरासत पत्र

स्‍व. विजय कुमार

-वारिसान पत्‍नी कुशमा देवी- वरासत दर्ज

स्व. निरंकार सिंह

-वारिसान सीमा सिंह, अभिशेष यादव, करन यादव- वरासत दर्ज

स्व. सत्यप्रकाश सिंह

-पूनम यादव, कुमारी सान्वी- वरासत दर्ज

स्व. विनोद कुमार सिंह

-अन्‍नपूर्णा यादव, कुंवर प्रताप सिंह, निशा यादव- वरासत दर्ज

स्व. कमला देवी

-कुशमा देवी, अन्नपूर्णा यादव, ओमकार सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, सीमा सिंह यादव, पूनम यादव, कुंवर प्रताप सिंह, निशा यादव, अभिशेष यादव, करन यादव, कुमारी सान्वी- वरासत दर्ज

Related posts

मेरठ: पुरानी करेंसी रखने पर इनकम टैक्स ने लगाया इतने करोड़ का जुर्माना

Shailendra Singh

मौत पर भी क्रूरता दिखा रही मोदी सरकार: राहुल गांधी

Aditya Mishra

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर घोट दिया ससुर का गला

yogesh mishra