featured यूपी

यूपी पुलिस भर्ती 2021: जेल वार्डर और फायरमैन समेत 5,805 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

यूपी पुलिस भर्ती 2021: जेल वार्डर और फायरमैन समेत 5,805 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 5,805 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्‍होंने जेल वार्डर, फायरमैन और घुड़सवार पुलिस के पदों की भर्ती परिणाम के फलस्वरूप नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि, पिछले सवा चार वर्ष के दौरान पुलिस भर्ती या कारागार विभाग से जुड़ी जितनी भी भर्तियां हुईं, उन्हें पारदर्शी और पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाया गया। हम लोगों ने सवा चार वर्ष के दौरान 1.5 लाख से अधिक पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न किया है। पारदर्शी प्रक्रिया की सबसे अच्छी बात है कि अभ्यर्थियों का चयन प्रदेश के हर एक जनपद से हुआ है। कोविड प्रोटोकॉल के कारण हम एक साथ 5,805 अभ्यर्थियों को नहीं बुला सकते, इसलिए आसपास के जनपद के अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया है।

भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर करते हैं निरस्‍त: सीएम

सीएम योगी ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने 1.5 लाख पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार या किसी अन्य प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस भर्ती से जुड़े जितने विवाद थे, उनका सरल तरीके से निपटारा करके सफल भर्ती प्रक्रिया की गई है। एक भी भर्ती में कोई शिकायत मिलती है तो हम तुरन्त उस भर्ती को निरस्त करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि, जैसे महाभारत काल में रिश्ते होते थे, उसी के तरीके के चाचा भतीजा, भाई रिश्तेदार पहले भर्तियों में वसूली करने निकल जाते थे, अब ऐसा नहीं होता है। अब भर्तियों में नयापन देखने को मिला है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि, 2017 के पहले प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि पग-पग पर भ्र्ष्टाचार व्याप्त होता था, लेकिन आज टीम वर्क का परिणाम है कि प्रदेश का परसेप्शन हमने बदला और अब स्वावलंबन हुआ है, निवेश आ रहे हैं। हमने पॉलिसी बदली।

‘विधानसभा में हो रही फायर संबंधी भर्तियां’

सीएम योगी ने कहा कि, पहले यूपी में कोई आने को तैयार नहीं होता था। हमने बदलाव किया और एक वर्ष के भीतर उसके परिणाम देखने को मिले। इन्वेस्टर सम्मिट किया गया। मेरे पास जनप्रतिनिधियों के अक्सर ये आवेदन आते हैं कि उनके विधानसभा में एक फायर स्टेशन हो, लेकिन पहले सेवानिवृत्त हो जाती थीं, भर्तियां नहीं होती थीं, लेकिन अब फायर संबंधी भर्तियां भी हो रही हैं।

प्रदेश के जनता के लिए करें निष्‍पक्ष कार्य: सीएम योगी

सूबे के मुखिया ने कहा कि, शासन आपकी नियुक्ति के बारे में अपेक्षा रखता है कि किसी के साथ कोई भेदभाव, कोई लेन-देन न हो। जब इतनी साफ निष्पक्ष भर्तियां हो रही हैं तो शासन आपसे अपेक्षा भी रखता है कि नौकरी, सुविधाओं को देना हमारा दायित्व है, लेकिन पैसा जनता का होता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश की जनता के हित के कार्य करें। आप सभी शासन की मंशा अनुरूप कार्य करते हुए आप प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, इसी विश्वास के साथ बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं।

इन पदों पर भर्ती

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुल 5805 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है, जिन्‍हें मुख्‍यमंत्री ने आज नियुक्ति पत्र दिया है। इस दौरान सीएम योगी सहित सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, जय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इस भर्ती प्रक्रिया में जेल वार्डर पुरुष और महिला दोनों वर्गों में चयन हुआ है। इसके अलावा फायरमैन और घुड़सवार सिपाही के पदों पर भी भर्ती हुई है।

Related posts

सर्वेक्षण के अनुसार, 72% भोपालवासी खराब तंत्रिका स्वास्थ्य संकेतों से अनजान

Nitin Gupta

कोरोना वैक्सीन लगवाने गई महिला को लगा दिया कुत्ते का इंजेक्शन

Aditya Mishra

स्वास्थ्य से जुड़ी अफ़वाहों पर अमित शाह ने दी जानकारी, बोले- मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं

Shubham Gupta