December 4, 2023 2:24 am
featured Uncategorized यूपी

गोवर्धन: नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां बरसाएंगी बरसाने के हुरियारिन, लठामार होली की ये है मान्यता

WhatsApp Image 2022 03 10 at 4.58.09 PM 1 गोवर्धन: नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां बरसाएंगी बरसाने के हुरियारिन, लठामार होली की ये है मान्यता

गोवर्धन: उड़ता रंग गुलाल, हर कोई रंग में सराबोर, होली की मस्ती और होली के गीतों पर श्रद्धालु झूमे, फिर एक दूसरे से जमकर होली खेली। ऐसी होली का नजारा बरसाने की गलियों और नंदगांव के नंदभवन महल में देखने को मिला। लठामार होली से पहले रंग-गुलाल और लड्डुओं की होली खेली गई। जब जग होरी जा ब्रज होरा।

Screenshot 2022 03 10 11.20.57 PM गोवर्धन: नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां बरसाएंगी बरसाने के हुरियारिन, लठामार होली की ये है मान्यता

ये है मान्यता

वास्तविकता में यही कहावत वर्तमान में मथुरा के बरसाना व नंदगांव की गलियों में चरितार्थ हो रही है। बरसाना राधारानी का गांव है और नंदगांव श्रीकृष्ण का है। पौराणिक आधार पर द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी व उसकी सखियों के साथ होली खेली तो नटखट कन्हैया के उत्पात से नाराज होकर राधारानी ने सखियों के संग लाठी से प्रहार किया था। यही प्रेम की होली हजारों वर्ष से चली आ रही है।

WhatsApp Image 2022 03 10 at 4.58.10 PM गोवर्धन: नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां बरसाएंगी बरसाने के हुरियारिन, लठामार होली की ये है मान्यता

बरसाने की हुरियारिन नंदगांव के हुरियारों पर बरसाएंगी लाठिया

इसी परंपरा में 11 मार्च शुक्रवार की सांय को नंदगांव के हुरियारे बरसाने की हुरियारिनों से होली खेलने आएंगे। बरसाने की हुरियारिन नंदगांव के हुरियारों पर खूब लाठिया बरसाएंगी। इन लाठियों को कई दिन पूर्व से तैयार कर लिया गया है। दूसरे दिन 12 मार्च शनिवार को अपनी हुरियारिनों का बदला लेने के लिए बरसाने के हुरियारे नंदगांव होली खेलने जाएंगे। बरसाने में लठामार होली से पहले गुरूवार को श्रीजी महल में लड्डूमार होली खेली गई। होली से पूर्व रसिया गायन और नृत्य की थिरकन पर श्रद्धालु भावविभोर दिखायी दिये।

WhatsApp Image 2022 03 10 at 4.58.08 PM गोवर्धन: नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां बरसाएंगी बरसाने के हुरियारिन, लठामार होली की ये है मान्यता

बरसाना से लठामार होली का पहुंचा निमंत्रण

कान्हा के गांव नंदगांव में राधारानी के गांव बरसाना से लठामार होली का निमंत्रण पहुंचा। बरसाना से लाडली जी की दर्जन भर से अधिक सहचरी ढोल-नगाडों के साथ नंदभवन पहुंचीं। सखियों के नंदभवन में प्रवेश करते ही पहले से पलक पांवडे बिछाये ग्वालों ने सभी सखियों का चुनरी उढाकर स्वागत किया। बरसाना के लाड़ली जू मंदिर में शाम 5 बजे से पांडे लीला और लड्डू होली का भव्य आयोजन हुआ।

WhatsApp Image 2022 03 10 at 4.58.09 PM गोवर्धन: नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां बरसाएंगी बरसाने के हुरियारिन, लठामार होली की ये है मान्यता

लड्डू होली में आंनद लेने के लिए भीड़ उमड़ी

परंपरागत लड्डू होली में आंनद लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान समाज गायन और ब्रज के पारंपरिक रसियाओं ने आनंद रस की ख्ूाब बरसा। श्रद्धालुओं पर खूब लड्डू फैंके गये जिसको प्रसाद समझकर श्रद्धालुओं ने अपने ऊपर लिया। फिर उस प्रसाद को ग्रहण किया। जमशेदपुर झारखंड से आये आशीष चटर्जी ने बताया कि पहली बार होली देखने आये हैं लेकिन बरसाना की होली जैसा दुनिया में दूसरी जगह नहीं है। यह भगवान श्रीकृष्ण व राधा के प्रेम की होली है। इसे देखने के लिए देवलोक से देवता भी लालायित रहते हैं।

ये भी पढ़ें :-

कान्हा की नगरी में ’भाजपा के पंच’ से विपक्ष धराशाई, मांट में पहली बार खिला कमल

Related posts

UP News: आगरा के हॉस्पिटल में भीषण आग, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

Rahul

गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने किया अहमदाबाद और सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Aman Sharma

आखिर वायरल हुई तस्वीर पर क्यों भिड़े ABVP और जम्मू यूनिवर्सिटी छात्र?

shipra saxena