featured यूपी

गाजीपुर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, घटना जानकर उड़ जाएंगे आपके होश  

गाजीपुर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, घटना जानकर उड़ जाएंगे आपके होश  

फतेहपुर: गाजीपुर पुलिस ने चार दिन के अंदर सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्‍या में प्रयुक्‍त आलाकत्‍ल भी बरामद कर लिया है।

बता दें कि बीती आठ जुलाई को थानाक्षेत्र के चकमीरपुर गांव में 22 वर्षीय अभिषेक की नृशंस हत्या कर दी गयी थी। मामले में मुख्‍य आरोपी पिंटू सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, चौकी प्रभारी शाह यश करन सिंह, उप निरीक्षक सूरज कनौजिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

दोस्‍त ने लगाया था चोरी का झूठा आरोप  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पिंटू ने बताया कि, चकमीरपुर गांव में ही आशीष सिंह का तिलक समारोह था। यहां पर उसके दोस्त अभिषेक उर्फ सोनू ने उसे मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए फंसा दिया। इस पर गांव के प्रधान पुत्तन सिंह ने उसे मारा-पीटा और साथ ही मुआवजे के रूप में रुपये भी लिए।

उसने बताया कि, इसी घटना के बाद वह अभिषेक से बदला लेने की योजना बनाने लगा। तभी आठ जुलाई को पिंटू को जानकारी मिली कि अभिषेक अपनी बाइक बनवाने चकसकरन आया हुआ है। इसी मौके का फायदा उठाकर वह अभिषेक को अपने साथ ले गया और शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

योजना बनाकर की हत्‍या  

सूत्रों के अनुसार, मृतक अभिषेक और आरोपी पिंटू आपस में दोस्त थे। इसलिए दोनों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना बना हुआ था। इसी बीच अभिषेक ने पिंटू के घर में अभद्रता की, जिसकी जानकारी पिंटू को हो गयी। इसके बाद वह अभिषेक को जान से मारने की योजना बनाने लगा और इसी के तहत उसने आठ जुलाई को अभिषेक को मौत के घाट उतार दिया।

Related posts

राज्य से बाहर के कश्मीरियों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति होगी

bharatkhabar

जानिए क्यों बार- बार खिसक रहा बर्फ का पहाड़, लगातार पिघल रहा ग्लेशियर

Rahul

अयोध्या विवाद: सुन्नी वक्फ बोर्ड ने नहीं दायर की समीक्षा याचिका

Trinath Mishra