featured यूपी

फतेहपुर में वन महोत्‍सव, पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने का संदेश

फतेहपुर में वन महोत्‍सव, पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने का संदेश

फतेहपुर: वन महोत्सव वृक्षारोपण के तहत पुलिस अधीक्षक सतपाल आंतिल ने अपने कार्यालय और पुलिस लाइन में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्‍होंने बताया कि, जिले के सभी थानों, लाइन और पुलिस कार्यालयों में 10 हजार से अधिक पौधों को लगाया जा रहा है। इसके मौके पर पुलिस उपाधीक्षक थरियांव अनिल कुमार, मीडिया सेल से शरद बाजपेयी, अंकित तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एसपी ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि, सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसका संरक्षण भी करना चाहिए। इससे हमारा वातावरण तो बेहतर होता ही है साथ ही हमें छाया, लकड़ी और फल भी मिलते हैं।

जिले के सभी थानों में भेजे गए पौधे

पुलिस अधीक्षक सतपाल आंतिल ने बताया कि, सभी थानों में कम से कम 300 से 400 पौधे भेजे गए हैं। असोथर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि, थाना परिसर में उप निरीक्षक राकेश सिंह, राजेश पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने 100 से अधिक पौधे लगाए हैं। शेष अन्य पौधों को अलग-अलग पुलिस चौकियों में भेजा गया है, जहां पर पौधरोपण किया जा रहा है।

इसी तरह हुसैनगंज थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह, उप निरीक्षक इंद्रजीत गौतम और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण किया। वहीं, गाजीपुर थानाध्यक्ष नीरज यादव ने अपने अधीनस्थों के साथ थाना परिसर में पौधे लगाए।

फतेहपुर में वन महोत्‍सव, पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने का संदेश

 

‘ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी’   

बकेवर इंस्पेक्टर जयनचंद भारती, सुल्तानपुर घोष निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दिनेश कुमार तिवारी ने भी अपने-अपने परिसर भवन में पौधरोपण किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग बहुत तेजी से हो रही है। इसलिए आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है।

फतेहपुर में वन महोत्‍सव, पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने का संदेश

Related posts

सरकार को जनता को ऐसे सपने दिखाने चाहिए जो पूरे किए जा सके: नितिन गडकरी

Rani Naqvi

खाद्य सामग्री की जमाखोरी पर सीएम योगी सख्‍त, दिए कड़े निर्देश   

Shailendra Singh

यूपी बजट: पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने देहात के लिए्र खोला खजाना

Pradeep Tiwari