featured यूपी

विशेष बातचीत: यूपी सरकार पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष, कहा- ये पुलिस को आगे कर…   

विशेष बातचीत: यूपी सरकार पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष, कहा- ये पुलिस को आगे कर...   

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को भारतखबर.कॉम से खास बातचीत की। इसमें उन्‍होंने कहा कि, हमें गर्व है कि हम जनता के मुद्दों को उठाने के लिए सड़कों पर निकले और योगीजी की पुलिस ने हमें जेल भेजा।

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि, आज जनता के मुद्दों के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है। कांग्रेस लगातर जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल कर रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगातार मुकदमें लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘ये डरी हुई सरकार सिर्फ पुलिस को आगे करके अपना बचाव कर रही है।’

प्रियंका गांधी यूपी में ही हैं: अजय लल्लू

अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि, प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ही हैं। ये कहना गलत है कि उनका दौरा है। उन्होंने कहा, ‘ये जरूर है कि वे लखनऊ आ रही हैं लेकिन वे कांग्रेस की महासचिव हैं, वे निरंतर यूपी की जनता के लिए काम कर रही हैं। उनके मुद्दों को सरकार के समक्ष पेश कर रही हैं। वे निरंतर जनता के बीच हैं। प्रियंका गांधी हाथरस में भी गई थीं, वहां की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ी थीं। वे उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय हैं और कांग्रेस का नेतृत्व कर रही हैं।’

2022 में बदलाव

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव लाएगी। जनता के समर्थन और विश्‍वास के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी और प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाएगी।

Related posts

तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन बुजुर्ग महिलाओ की मौत, तीन की हालत गंभीर

Rani Naqvi

नीतीश के सुरक्षा घेरे में हुआ इजाफा, अब जेड के बजाए मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

Breaking News

भाजपा का संकल्पपत्र जारी: प्रधानमंत्री मोदी बोले अन्त्योदय, राष्ट्रवाद और सुशासन ही हमारा लक्ष्य

bharatkhabar