September 27, 2023 2:05 pm
featured यूपी

UP News: लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईको वैन ने अज्ञात वाहन को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

road accident 1 UP News: लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईको वैन ने अज्ञात वाहन को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

UP News: लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में ईको वैन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इको वैन सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, 11 अन्य लोग घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें :-

PNB SO Recruitment 2023: पीएनबी ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 240 पद पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

जानकारी के अनुसार कमलापुर थाना इलाके की ककैया पारा गांव के समीप ये हादसा हुआ है। इको वैन सवार मऊ जनपद से शादी समारोह में शामिल होकर वापस बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दी।

मरने व घायलों के नाम

इस टक्कर में 35 वर्षीय रामलखन और 27 वर्षीय रवि की मौत हो गई। दोनों बदायूं जनपद के रहने वाले हैं। वहीं अरुण, शेखर, मीरा, सूरज, नेहा, निशा, गुलशन, मधु, अजय घायल हो गए, जिन्हें सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी पाकर कमलापुर पुलिस डायल 112 और एनएचआई 24 की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस 108 से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

Related posts

क्या दोबारा एक हो पाएगी दो हिस्सों में बट चुकी AIADMK?

kumari ashu

सिध्दारमैया ने दिया इस्तीफा-नया सीएम कौन…?

mohini kushwaha

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना

Pradeep sharma