यूपी

UP News: AAP यूथ विंग लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने डॉ अनूप कुमार

Aam Aadmi Party logo English.svg UP News: AAP यूथ विंग लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने डॉ अनूप कुमार

UP News: आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने बुधवार को 8 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। इन सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा आप यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने की है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी और उम्मीद की है कि सभी नवनियुक्त यूथ विंग जिलाध्यक्ष अपने जिलों में संगठन को मजबूत करेंगे और केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ।

IMG 20220727 WA0010 UP News: AAP यूथ विंग लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने डॉ अनूप कुमार

आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूत भागीदारी के लिए पूरी ताकत से जुटी है। संगठन को नए रूप से निर्मित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं का चयन हो रहा है। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान भी गति पकड़ रहे हैं। संगठन का उद्देश्य नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करना है।

इन्हें बनाया जिला अध्यक्ष

यूथ विंग ने बदांयू से आदित्य गुप्ता, बलिया से कमलेश सिंह, कानपुर नगर से मो. हाविद, शाहजहांपुर से सिद्धांत सिंह, चित्रकूट से योगराज सिंह, अमेठी से सन्तोष कुमार , एटा से हेमन्त वघेल को अध्यक्ष बनाया है।

Related posts

यूपी: प्रदेश के 33 हजार से अधिक स्‍वच्‍छकारों को रोजगार से जोड़कर बदली जिंदगी

Kalpana Chauhan

नोटबंदी पर मोदी से मिले अखिलेश कहा, फैसले से जनता को परेशानी

piyush shukla

उत्तर प्रदेशः मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव बधाई देने उनके घर पहुंचेंगे

mahesh yadav