featured यूपी

फतेहपुर में संपत्ति के लिए विवाद, छोटे ने कर दिया ये कारनामा  

फतेहपुर में संपत्ति के लिए विवाद, छोटे ने कर दिया ये कारनामा  

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के फरार आरोपी को अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। हालांकि अभी एक आरोपी फरार है। पुलिस ने उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

यह मामला जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है, जहां पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम और उनकी टीम को यह सफलता मिली है। उन्‍होंने बताया कि, शुक्रवार को देर शाम आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह निवासी इच्छा का पुरवा मजरे कूधन को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पर मुकदमा तरमीम करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

आरोपी ने तमंचे की फायरिंग

पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि, वह ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर अशोक यादव के यहां जा रहे थे, तभी खरकी के पुरवा मोड़ के पास इच्छा का पुरवा की ओर से महेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह आ गए। यह दोनों पीड़ित को घेरकर जान से मारने की धमकी देने लगे। मौका पाकर महेंद्र ने तमंचे से फायरिंग कर दी और धीरेन्द्र ने लाठी से वार किया। किसी तरह वह ट्रैक्टर से कूद गया और अपनी जान बचाई। तभी वहां पीछे से धुलई सिंह आए और बीच-बचाव करने लगे। इस पर वह मुझे छोड़कर गांव की ओर भागने लगे, तब तक फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग आ गए।

जितेंद्र ने बताया कि, साथ ही मुझे अपने पिता की चिंता हुई तो मैं शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा। यहां पर देखा दोनों आरोपी मेरे पिता जी को मार रहे थे। उन्होंने फूल सिंह के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। वहीं, गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह जिला छोड़कर भागने की योजना बना रहा था। हालांकि वह अपनी योजना में कामयाब हो आता कि उसके पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

दरअसल, आरोपी महेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा था कि, उनका भाई आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता है। साथ ही संपत्ति बटवारे को लेकर जान से मारने की धमकी देता है। इसी को लेकर एक दिन उसने अवैध तमंचे से उनके ऊपर फायर झोंक दिया था। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गए लेकिन खतरा बना हुआ था। मामले को लेकर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच आरोपी महेंद्र अपने पिता शिव बहादुर और पीड़ित की पत्नी-बच्चों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई। तभी उन्हें पता चला कि महेंद्र गांव के ही संजय शुक्ला के ट्यूबवेल के बाहर मौजूद है। वह शनिवार की सुबह जिला छोड़कर भागने की तैयारी कर रहा है। इस पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम, चौकी प्रभारी नौबस्ता दुर्विजय सिंह ने आरोपी महेंद्र को मौके से अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

गुपचुप ढंग से छापेमारी में पकड़े गए ‘सट्टेबाज’

Pradeep sharma

गुजरात में कांग्रेस के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित

Pradeep sharma

उत्तराखंड में आज शनिवार की सुबह कोरोना के 20 मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 173 हुई

Rani Naqvi