Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है। यहां उसे नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी से अहमद के काफिले के गुजर रहा था।
ये भी पढ़ें :-
America News: कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में चली गोली, दो लोगों की मौत
इसी दौरान पुलिस वैन से एक गाय टकरा गई। इस टक्कर के बाद गाय दूर गिर गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि वैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया और फिर काफिला यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।
#WATCH | Bareilly, UP: Mafia-turned-politician Atiq Ahmed’s brother Ashraf being brought out of Bareilly jail to be taken to Prayagraj jail. Ashraf is being transferred to Prayagraj jail in connection with the kidnapping case in which Atiq is also an accused. pic.twitter.com/q7IrQKinr1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 27, 2023
भाई अशरफ को भी ले जाया जा रहा प्रयागराज
उधर माफिया से नेता बने अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से निकालकर प्रयागराज जेल ले जाया जा रहा है। अशरफ को अपहरण के मामले में प्रयागराज जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है जिसमें अतीक भी आरोपी है।
#WATCH | Jhansi, UP: We are ready to accept all the judgement. We are worried about his (Atiq Ahmed) safety. We are following him from Rajasthan: Ayesha Noori, Atiq Ahmed’s sister pic.twitter.com/tRZx3Mhn2v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 27, 2023
वहीं, अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने कहा कि हम हर फैसला मानने को तैयार हैं. हम उनकी (अतीक अहमद) सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हम राजस्थान से उनका पीछा कर रहे हैं।