featured यूपी

सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व समुदाय से की रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील

Screenshot 1324 सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व समुदाय से की रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील

shivnandan 1 सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व समुदाय से की रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील  शिवनंदन सिंह, संवाददाता

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 18 कैंप के 55000 छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने आज विश्व में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की जोरदार अपील की।

यह भी पढ़े

 

नेताओं के फोन टेप करवाने का आरोप , IPS अफसर रश्मि शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज , कोडनेम से लेकर ड्रग्स कनेक्शन

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च निकालकर रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की माँग की। छात्रों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियाँ, प्ले कार्ड, झण्डे, आदि लेकर सम्पूर्ण विश्व में एकता व शान्ति व्यवस्था का आह्वान किया।

Screenshot 1322 सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व समुदाय से की रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील

विश्व के नेताओं से माँग की कि यूक्रेन की पीड़ित मानवता के पक्ष में दो देशों के बीच युद्ध को तत्काल रोकने हेतु हरसंभव कदम उठायें। इस मार्च में सी.एम.एस. छात्रों ने ‘स्टाप वॉर’, ‘हैव ए हर्ट’, ‘स्टॉप अटैकिंग यूक्रेन’ आदि विभिन्न नारे लिखे पोस्टरों व स्लोगन के माध्यम जोरदार ढंग से अपनी आवाज बुलन्द की।

Screenshot 1324 सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व समुदाय से की रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान विश्व परिदृश्य में जब समूची विश्व मानवता बारुद के ढ़ेर पर बैठी है। ऐसे में हम सभी को यह सोचना चाहिए कि कैसे हम व्यक्तिगत रूप से विश्व एकता व विश्व शान्ति के पुनीत कर्तव्य में अपना योगदान दे सकते हैं। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. दुनिया का सबसे अधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है । इसलिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम दुनिया के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु सार्थक कदम उठायें एवं इस उद्देश्य हेतु सी.एम.एस. लगातार प्रयासरत है।

Screenshot 1322 सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व समुदाय से की रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील
सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी ने कहा कि छात्रों की एकता व शान्ति की अपील को सुना जाना चाहिए। मुझे खुशी है कि सी.एम.एस. के छात्रों ने विश्व मानवता के हित में आवाज बुलन्द की है। सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है अपितु एकता व शान्ति ही एकमात्र विकल्प है।

Related posts

दबंगों ने गर्भवती महिला की करी पिटाई, जमीन पर गिरा भ्रूण

Breaking News

यूपी की जनता ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को नकारा

Anuradha Singh

महाराष्ट्रःडॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में जांच एजेंसियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

mahesh yadav