लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने SGPGI पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और उनके बारे में डॉक्टर्स से बात की।
सीएम योगी ने जाना हाल-चाल
सीएम योगी आज राजधानी स्थित पीजीआइ अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कल्याण सिंह का हाल जाना और उनसे बात भी की। इस दौरान कल्याण सिंह के बेटे सांसद राजवीर सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि हार्ट अटैक आने के बाद पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लोहिया से पीजीआइ में भर्ती कराया गया, जहां पांच डॉक्टर्स की स्पेशल टीम उनका इलाज कर रही है।
कल्याण सिंह की हालत में सुधार
वहीं, सीएम योगी और कल्याण सिंह की बातचीत और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए पीजीआइ निदेशक डॉ. आर के धीमान ने बताया कि, अभी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत में सुधार है। उनकी चैतन्यता अवस्था भी पहले से बेतहर है।
सीएम योगी की बात पर कल्याण सिंह ने दिया रिस्पॉन्स
डॉ. धीमान ने बताया कि, जब पूर्व मुख्यमंत्री को भर्ती कराया गया था तो हम उनसे बात करने की कोशिश करते थे या जोर से भी बोलते थे तो उनका कोई रिस्पॉन्स नहीं होता था। लेकिन आज की स्थिति है कि जब हमने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और अपनी जीभ भी हमें दिखाई। वहीं जब मुख्यमंत्री योगी जी ने उनसे बात की तो उन्होंने कल्याण सिंह जी ने अपना सिर हिलाकर सकारात्मक जवाब दिया।