featured यूपी

आनंद गिरि का विवादों से है पुराना नाता, आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़ के साथ और भी लगे हैं कई आरोप, जानें पूरा मामला

120650518 f6b00dda eadc 414c ac71 acb05ad09a98 आनंद गिरि का विवादों से है पुराना नाता, आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़ के साथ और भी लगे हैं कई आरोप, जानें पूरा मामला

आजकल आनंद गिरि का नाम खूब सूर्खियों में छाया हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आनंद का नाता विवादों से काफी पुराना है। वह इससे पहले भी जेल जा चुकें हैं।

क्या है मामला

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पर अपने गुरू को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस पूछताछ के दौरान आनंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार किया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का दावा किया है कि उनके गुरू की हत्या की गई है। वहीं दूसरी ओर जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें महंत नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

 

120650894 mediaitem120649750 आनंद गिरि का विवादों से है पुराना नाता, आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़ के साथ और भी लगे हैं कई आरोप, जानें पूरा मामला

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया था गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आनंद गिरि को महिलाओं से अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार किया था। आनंद गिरि पर आरोप था कि उन्हें दो महिलाओं ने पूजा के लिए बुलाया था और उसी दौरान उन्होंने हमला किया था। आनंद गिरि को सिडनी में गिरफ्तार किया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, सिडनी पुलिस ने कहा था कि आनंद गिरि ने दो अलग-अलग मौकों पर महिलाओं के साथ अभद्रता की थी।

यह भी पढ़े

 

तो यह था ऐवरेस्ट पर चढ़ने वाला पहला पर्वतारोही, आज भी राधानाथ सिकदार और जार्ज मैलेरी का नाम लिया जाता है एक साथ

2019 में हुए थे गिरफ्तार

संगम के पास बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक व योग गुरु आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर 29 व 34 साल की की दो महिलाओं ने अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया था। आनंद गिरि उसी साल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर गए थे। उन्हें वहां एक आध्यात्मिक शिविर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। ऑस्ट्रेलियन मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उन्हें सिडनी स्थित ओक्सले पार्क के वेस्टर्न सबअर्ब से गिरफ्तार किया गया।

 

120650518 f6b00dda eadc 414c ac71 acb05ad09a98 आनंद गिरि का विवादों से है पुराना नाता, आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़ के साथ और भी लगे हैं कई आरोप, जानें पूरा मामला

2016 में भी लगे थे आरोप

आनंद गिरि पर जिन दो घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं ने उन पर आरोप लगाया है, उनमें से एक तीन साल व दूसरी दो साल पहले की हैं। आरोपों के अनुसार पहली घटना 2016 की है। जब योग गुरु नए साल के मौके पर रूटी हिल क्षेत्र स्थित एक घर में आयोजित प्रार्थना में शामिल होने गए थे।

 

 

Related posts

जेएनयू में जलाया गया पीएम मोदी का पुतला, वायरल वीडियो से बवाल

bharatkhabar

पटियाला से ही चुनाव लड़ेंगे कैप्टन, ट्वीट कर किया ऐलान

Neetu Rajbhar

शिलांग हिंसा: तीन दिन के तनावपूर्ण माहौल में सेना ने बचाई 500 लोगों की जान, इलाके में इंटरनंट सेवाएं बाधित

rituraj