featured यूपी

अमेठी में थमे एंबुलेंस के पहिए, जानिए किन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं कर्मी

अमेठी में थमे एंबुलेंस के पहिए, जानिए किन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं कर्मी

अमेठी: यूपी के सभी जिलों में 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। यह हड़ताल शुरू में तीन दिनों तक सांकेतिक थी, लेकिन बाद में कर्मचारियों द्वारा सभी एंबुलेंस को खड़ी कर चक्का जाम कर दिया गया।

ये हैं मांगे  

102 और 108 एंबुलेंस के तमाम सारे कर्मचारियों द्वारा नई एका नीति के तहत एजेंसी द्वारा बाहर का रास्ता दिखाए जाने का विरोध, तय समय पर सैलरी और नौकरी परमानेंट किए जाने की मांग की जा रही है। अमेठी जिले में यह धरना स्थल जिला अस्पताल के बगल खुले आसमान के नीचे तंबू लगाकर जारी है।

अमेठी जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि, कल शाम को प्रशासन हम लोगों को जबरदस्ती करते हुए कोतवाली उठा ले गई। जहां पर एक समझौता पत्र पर दस्तखत कराया गया, जिसके बाद हम लोगों ने कुछ एंबुलेंस रिलीज कर दी हैं। इसके बाद आज सुबह प्रशासन के द्वारा पुन: दबाव बनाया जा रहा है कि बाकी बची सारी एंबुलेंस को रिलीज करते हुए चलाया जाए।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि, लेकिन अभी बाकी एंबुलेंस यहां पर खड़ी हुई हैं। ऐसे में सरकार जब तक हम लोगों की मांगे नहीं मानती हैं, तब तक हम लोग इसी प्रकार धरना प्रदर्शन करते रहेंगे बल्कि इससे बड़ा आंदोलन करेंगे । सरकार चाहे जिस हद तक जाए, लेकिन हम लोग अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और अनवरत रूप से धरना देते रहेंगे।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- राजीव गांधी फाउंडेशन में पहुंचे चीन से लाखों रूपये

Rani Naqvi

जेटली बताएं कि क्या ऊपर से ऑर्डर मिला था कि माल्या को देश  से भागने दें- राहुल गांधी

mahesh yadav

पीसीएस-2020 के लिए शुरु होने जा रहा इंटरव्यू, जारी हुआ एडमिट कार्ड

Aditya Mishra