featured यूपी

मोदी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का वार, कह दी इतनी बड़ी बात    

मोदी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का वार, कह दी इतनी बड़ी बात    

लखनऊ: केंद्र की मोदी सरकार में बुधवार को बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार देखने को मिला है। राष्ट्रपति भवन में आज शपथ ग्रहण समारोह में 43 मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। इस पर अखिलेश यादव और सपा प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया ने ट्वीट करते हुए निशाना साधाा है।

अखिलेश यादव का तंज

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, इतनी बड़ी संख्या में मंत्री या मंत्रालय बदलने से भाजपा सरकार ने ख़ुद स्वीकार कर लिया है कि वो हर क्षेत्र में नाकाम रही है। ज़रूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन को बदलने की है। भाजपा ने सरकार चलाने का नैतिक अधिकार खो दिया है। देश-प्रदेश में बदलाव की लहर है।

सपा प्रवक्‍ता ने भी साधा निशाना

वहीं, सपा प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया ने ट्वीट किया, मोदी सरकार ने मान लिया है कि उनके शिक्षा मंत्री फेल रहे हैं, कानून मंत्री फेल रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्री फेल रहे हैं, रोजगार मंत्री फेल रहे हैं, कुल मिलाकर मोदी सरकार फेल रही है। चाहे जितने मंत्री बदल लें ये, अब जनता सरकार बदलेगी।

उन्‍होंने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा, योगी जी की धुकुधुकी बढ़ी हुई है, इसीलिए उनकी सत्ता बचाने के लिए मोदी जी ने UP  से 7 मंत्री बना दिए…मगर मैं कहता हूं कि ये 7 नहीं 17 भी बना दें, तो भी इनका खेल खुल चुका है। अब नहीं हो पाएगा धोखा, जनता नहीं करेगी भरोसा।

सपा प्रवक्‍ता ने अपने एक और ट्वीट में लिखा, बाकी सब तो ठीक है, मगर यूपी के एक सांसद को मंत्री बनाकर ये साबित कर दिया गया कि भाजपा को क्राइम थ्रिलर पसंद है, वो गोली चलवाने और नाटक करवाने वालों को अपनी टीम में पसंद करते हैं। तय करना आपका काम है कौन है वो!!

यूपी के सात सांसदों ने ली शपथ

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले यह भाजपा संगठन और सरकार की साझा रणनीति मानी जा रही है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी का दबदबा देखने को मिला। यूपी से सांसद अनुप्रिया पटेल और कौशल किशोर सहित कुल सात लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Related posts

अभिजीत मुखर्जी ने की ‘द प्रेसिडेंशियल इयर्स’ के प्रकाशन कर रोक लगाने की मांग, जानिए प्रणव मुखर्जी ने ऐसा क्या लिखा

Aman Sharma

अफगानिस्तान में आज मतदान, तालिबान ने दी है विस्फोट करने की धमकी

Trinath Mishra

नाजायज सम्बन्धों के चलते काटा गुप्तांग

piyush shukla