लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह का बेटे अखिलेश यादव ने हालचाल लिया।
अखिलेश यादव ने ट्वीट की फोटो
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से इस मुलाकात की जानकारी खुद दी है। आज उन्होंने नेताजी के साथ की तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह से अस्पताल में मुलाकात करके उनका हालचाल जाना है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 6, 2021
बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को बेचैनी और घबराहट महसूस होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले भी उन्हें मेदांता अस्पताल में लाया गया था।
कई बार भर्ती हो चुके हैं मुलायम सिंह
82 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सात जून को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द रहता है। हाल ही के दिनों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।