featured यूपी

मिशन 2022: संस्कृत भाषा को लेक‍र अखिलेश यादव का नया ऐलान, आप भी जानिए  

मिशन 2022: संस्कृत भाषा को लेक‍र अखिलेश यादव का नया ऐलान, आप भी जानिए  

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को वाराणसी के बुद्धिजीवियों के एक दल और वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसका नेतृत्व डॉ. विकास यादव एवं डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने किया।

उन्होंने कहा कि, अखिलेश सरकार में ही संस्कृत विद्वानों को सम्मान और संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन मिला था। भाजपा काल में उनकी उपेक्षा हो रही है। बुद्धिजीवी समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि, वर्ष 2022 में प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, तभी उत्तर प्रदेश का सम्मान एवं लोकतंत्र बचेगा।

संस्‍कृत भाषा को किया जाएगा प्रोत्‍साहित: अखिलेश यादव  

इसके मुलाकात में अखिलेश यादव ने संस्कृत शिक्षकों को आश्वासन दिया कि, बहुमत की समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि, संस्कृत भाषा के प्रसार को प्रोत्साहित कराया जाएगा।

इससे पहले अखिलेश यादव से आज डॉ. प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, राजधानी सहित राज्य के अन्य जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था समाजवादी सरकार के समय ही थी और चिकित्सा जगत का भरोसा अखिलेश यादव पर ही है।

अखिलेश यादव ने डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में कहा कि, भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जो सुधार किए थे, उनकी पूरी तरह उपेक्षा की है। इसके पीछे भाजपा का समाजवादी पार्टी के प्रति द्वेषभाव ही है।

2022 में आएगी सपा सरकार: अखिलेश यादव

उन्‍होंने कहा कि, सपा सरकार में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा नि:शुल्क शुरू की थी। नये मेडिकल कॉलेज खोले गए थे। एमबीबीएस में ज्यादा सीटें बढ़ाई गई थी। गंभीर रोगों की नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं शुरू की गई थीं। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स के लिए जमीन दी गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी को बर्बाद करने का काम किया है। सपा सुप्रीमो ने भरोसा दिलाया कि, 2022 में सपा सरकार बनने पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

दिल्ली शराब नीति केस :मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

Rahul

नसीरुद्दीन बयान: पाक पीएम का बयान कहा-मोदी को हम ‘दिखाएंगे’ कि अल्पसंख्यकों से कैसे व्यवहार करते हैं

Ankit Tripathi

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह बोले, हमने पूरा किया अपना वादा

Trinath Mishra