यूपी

नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू

WhatsApp Image 2022 03 21 at 7.24.56 PM नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू

shivnandan 1 नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू शिवनंदन सिंह, संवाददाता

आप पार्टी नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। उसने 02 अप्रैल से प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े

अल्मोड़ा: धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश में खुशी की लहर, मिठाई और पटाखे जलाकर मनाया जश्न

 

प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक की समीक्षा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने की।

WhatsApp Image 2022 03 21 at 7.24.58 PM नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू

राजधानी लखनऊ में 02 दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक के दूसरे दिन सोमवार को आप सांसद और प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जल्द संगठन के बड़े निर्णय लिये जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और महासचिव दिनेश सिंह पटेल सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने विशेष चर्चा कि भविष्य में किस तरह से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने पर सबका जोर रहा।

WhatsApp Image 2022 03 21 at 7.24.57 PM 1 नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू

इस दौरान सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और ताकत के साथ आगामी नगर निगम चुनाव की तैयार में जुट जाने की अपील की। चुनाव कैसे लड़ना है और क्या रणनीति रहेगी इस पर भी संगठन के नेताओं ने अपनी राय रखी। सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी लेनी होगी। संगठन से लोग जुड़ना चाहते हैं और उनको पार्टी से जोड़ने का अभियान भी तेज किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

WhatsApp Image 2022 03 21 at 7.24.57 PM नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू

सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जो परफारमेंस रही, पंजाब में जो हमारी सरकार बनी है। उसने राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को जनता के बीच जगह दी है। संजय सिंह ने कहा कि आने वाले नगर निगम और नगर पालिका चुनाव में कैसे आम आदमी पार्टी मजबूती और अपनी ताकत के साथ उतरेगी उसकी तैयारी पर संगठन के शीर्ष नेता भी मंथन कर रहे हैं। जल्द बड़े निर्णय सबके सामने आएंगे।

WhatsApp Image 2022 03 21 at 7.24.56 PM नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी से उतरेगी आम आदमी पार्टी, 2 अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में एक स्थापित पार्टी है और उसकी एक पहचान है। हम यहां पर प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका को निभाएंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे उत्तर प्रदेश की जनता से किये हैं। युवाओं से, किसानों से, माताओं बहनों से किया है वो वादे जो उनके घोषणा पत्र में है उसको वो पूरा करते हैं या नहीं उस पर हमारी निगाह होगी।

Related posts

UP: चंद्रशेखर का ऐलान- मानसून सत्र में विधानसभा घेरेगी ASP, जानिए वजह

Shailendra Singh

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक, जानिए क्या हुआ फैसला

Aditya Mishra

योगी सरकार में बदजुवान एसडीएम ने किसान को दी गाली, गेहूं क्रय केंद्र पर जबरन करवाया गिरफ्तार

bharatkhabar