मेरठ। शनिवार सुबह मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खबर है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के द्वारा एक अवैध कॉम्प्लेक्स को गिराते वक्त दौरान अंदर मौजूद 7 लोग मलबे के नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इन सात लोगों में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की वीडियो बेहद दर्दनाक है।
लोगों के बिल्डिंग के नीचे दबते ही कैंट बोर्ड के कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।