featured यूपी

UP MLC Election Result Live: विधान परिषद की मतगणना, अब तक 10 सीटों पर भाजपा को मिली जीत

12 03 2022 up mlc election 2022 22537878 UP MLC Election Result Live: विधान परिषद की मतगणना, अब तक 10 सीटों पर भाजपा को मिली जीत

UP MLC Election Result 2022 Live: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों के नतीजे आज आएंगे। मतगणना 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। इन सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव हुआ था।

वाराणसी में निर्दलीय की जीत

  • वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा क़ायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसमें 127 कुल निरस्त मतपत्र मिले।
  • गोरखपुर महराजगंज सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद विजयी घोषित हुए हैं।
  • कानपुर-फतेहपुर सीट पर भी कमल खिला है। यहां भाजपा के अविनाश सिंह को 4600 से अधिक वोट मिले हैं।
  • मुजफ्फरनगर सहारनपुर प्राधिकारी स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा विजय घोषित हुई है। इस सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वंदना वर्मा को 3843 मत मिले।
  • बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5267 वोट मिले हैं।
  • बहराइच में भाजपी की प्रज्ञा त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी को हराया।
  • आगरा फिरोजाबाद एमएलसी सीट पर बीजेपी के विजय शिवहरे की बड़ी जीत दर्ज की है।
  • रायबरेली सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह जीत गए हैं।

सीतापुर में सपा की करारी हार

  • सीतापुर में भी कमल खिला है। यहां समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हार मिली है। भाजपा के पवन सिंह ने जीत दर्ज की है। 3762 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह एमएलसी पद का चुनाव जीत गए हैं। सपा प्रत्याशी को मात्र 61 मत मिले हैं, जबकि 42 मत अवैध पाए गए।

फैजाबाद सीट पर भाजपा के हरिओम जीते

  • फैज़ाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। यहां भाजपा के हरिओम पांडेय ने 2724 वोट प्राप्त किए और सपा के हीरालाल को 1044 मत मिले हैं।

देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से कफील खान हारे

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को 1031वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित

जौनपुर में भाजपा की जीत

  • जौनपुर में लगातार दूसरी बार बृजेश सिंह प्रिंसू एमएलसी बने हैं। उन्हें 3130 मत मिले हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश को इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। वहीं, सपा के डॉ मनोज कुमार यादव को कुल 772 मत मिले हैं।

मेरठ में भी भाजपा की जीत

  • मेरठ में भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज ने एमएलसी के चुनाव में जीत हासिल की है। धर्मेंद्र भारद्वाज को 3708 वोट मिले वहीं कैंसिल वोटों की संख्या 119 रही। जिले में कुल 4040 वोट पड़े थे। गठबंधन से सुनील रोहटा को 227 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा।

इन जिलों में होगी मतगणना

  • मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, मेरठ और सहारनपुर।

मतणना शुरू

  • विधान परिषद चुनाव के तहत झांसी-ललितपुर और जालौन सीट के वोटों की गिनती आज मंगलवार को बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल में शुरू हो गई है। सोमवार को हॉल के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर मतगणना की तैयारियां की गईं। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाई गई हैं। कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी की जाएगी।

विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू

  • गोरखपुर में टाउन हॉल कचहरी क्लब में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक नतीजे आने की संभावना है।

डीएम पीएन सिंह ने निरीक्षण किया

  • आगरा के शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में मतगणना से पहले डीएम पीएन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

इन सीटों पर हुआ था मतदान

  • मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया।

ये भी पढ़ें :-

Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें कितनी हैं आज कीमतें

Related posts

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Samar Khan

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,घटा किराया

mohini kushwaha

भारत ने संभाली UNSC की अध्यक्षता, पीएम मोदी करेंगे काउंसिल की मीटिंग की अध्यक्षता

pratiyush chaubey