featured यूपी

मेरठ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, कहा-2022 भी जीतेंगे और 2024 भी…

मुरादाबाद में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा कार सेवकों के लिए करेंगे यह काम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मेरठ पहुंचे। जहां उन्होने संबोधन करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार और अपराध था। आने वाले समय में पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की सरकार होगी।

अभी बहुत कुछ करना बाकी है- केशव मौर्य

उन्होने आगे कहा कि ये अभी झांकी है, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सारे विरोधी एक हो जाओ हम कमल खिलाय बिना नहीं बैठेंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने अखिलेश-मायवती पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 के लिए अखिलेश-मायावती ने अभी तक मुंगेरी लाल के सपने देखना नहीं छोड़ा। अखिलेश यादव क्या गुंडों बदमाशों के दम पर हमारी विजय यात्रा रोक पाएंगें।

‘2022 भी जीतेंगे, 2024 भी जीतेंगे’

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आगे कहा कि हम 2022 भी जीतेंगे, 2024 भी जीतेंगे। हमारी सरकार ने कोई भेदभाव नही किया। कावड़ पद को हमने चौधरी चरण सिंह का नाम दिया। धन सिंह कोतवाल के नाम पर भी एक मार्ग बनाएंगे।

वहीं उन्होने कहा यूपी का आम कोई विदेशी जाम नहीं है जो उसका अपमान करते हो। हम 2022 में 325 से अधिक सीटों से जीतेंगे। हमारी सरकार में गुंडों बदमाशो को ना बख्शा गया ना बख्शेंगे।

‘किसान के नाम पर राजनीति ना करे विपक्ष’

उन्होने आगे कहा कि पहले थाने में सपा का झंडा लगाकर कोई गुंडा मवाली थाने पहुंच जाया करता था, तो DM/SSP को वो ही करना पड़ता था जो वो कहता था। वहीं प्रियंका राहुल गांधी, अखिलेश यादव के ट्वीट पर निशाना साधा। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को नि शुल्क अन्न उपलब्ध कराया। किसान के नाम पर राजनीति ना करे विपक्ष।

Related posts

नहीं थम रहा है नोटों की बरामदगी का सिलसिला

kumari ashu

वन नाइट स्टैंड को शादी का दर्जा नहीं: बॉम्बे हाई कोर्ट

Rani Naqvi

Haridwar Kumbh 2021: यूपी से मदद लेगी त्रिवेंद्र सरकार, पुलिसकर्मियों और पीएसी की करेंगे मांग

Yashodhara Virodai