UP News: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।
ये भी पढ़ें :-
National Cinema Day: आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय सिनेमा दिवस, 75 रुपये में 4000 से अधिक स्क्रीन में देख सकते हैं फिल्म
इसके बाद अखिलेश यादव अपने साथी विधायकों के साथ अचानक सड़क पर उतर आए और इसके बाद पैदल ही समाजवादी पार्टी के दफ्तर तक मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद विधायक हाथ में पोस्टर, बैनर लेकर उनके साथ निकले।
यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज होकर सपा ने कार्यवाही के बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया और प्रदर्शन करते हुए सपा दफ्तर पहुंच गए।
जनता के मुद्दों पर जब हम सब सड़क पर आते हैं
अहंकारी सत्ता को तब जनता की याद दिलाते हैं! pic.twitter.com/xZgg7UJsz3— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 23, 2022
अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला
इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों आदि की समस्या को लेकर सरकार से किए गए प्रश्नों का उत्तर ना मिलने पर सपा ने विधानसभा से वॉकआउट किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रहे धरने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने उनकी 4 गुना फीस बढ़ा दी गयी लेकिन लोगों की आमदनी नहीं बढ़ रही है। प्रदेश में रोजगार है नहीं आखिरकार ये गरीब बच्चे फीस कहा से भरेंगे। आत्मदाह करने पर छात्र को धमकी मिल रही है।
महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों आदि की समस्या को लेकर सरकार से किए गए प्रश्नों का उत्तर ना मिलने पर सपा ने विधानसभा से किया वॉकआउट। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में सपा विधायकों ने सदन से सपा कार्यालय तक किया पैदल मार्च।
सड़क से सदन तक निरंतर संघर्ष करती रहेगी सपा। pic.twitter.com/m07n89fVtW
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 23, 2022
वॉकआउट करने के बाद सपा ने किया ट्वीट
वहीं सदन से वॉकआउट करने के बाद सपा ने ट्वीट कर लिखा कि महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों आदि की समस्या को लेकर सरकार से किए गए प्रश्नों का उत्तर ना मिलने पर सपा ने विधानसभा से किया वॉकआउट। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में सपा विधायकों ने सदन से सपा कार्यालय तक किया पैदल मार्च। सड़क से सदन तक निरंतर संघर्ष करती रहेगी सपा।